Sponsor

इस पूर्व दिग्गज ने धोनी को लिया आड़े हाथ, कहा इस चीज को तुरंत सुधारो नही तो ये मौजूद है


भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद ने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को आड़े हाथो लेते हुए कड़ी नसीहत दी है। वेंकटेश प्रसाद ने कहा है कि पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को एक बल्लेबाज के तौर पर और अधिक सुधार करने की जरूरत है। वेंकटेश प्रसाद ने आगे कहा कि महेंद्र सिंह धोनी की विकेटकीपिंग में पहले वाली ही धार है, लेकिन धोनी एक फिनिशर होने के नाते वह यूएई में खेले गए एशिया कप 2018 में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। इसलिए उन्हें बल्लेबाजी में खास सुधार करने की जरूरत है।

वेंकटेश प्रसाद ने धोनी को दी ये नसीहत



वेंकटेश प्रसाद ने कहा कि भारतीय टीम एशिया कप में चैंपियन बनी और इसे देखते हुए कि अगले साल विश्व कप है, यह एक बड़ी बात है। लेकिन पूरे टूर्नामेंट में महेंद्र सिंह धोनी के पास अच्छा प्रदर्शन करने का शानदार मौका था, लेकिन धोनी पूरे टूर्नामेंट में केवल संघर्ष करते नजर आए।

एशिया कप में धोनी संघर्ष करते नजर आए



एशिया कप के फाइनल में जब भारतीय टीम के 83 रनों के भीतर 3 विकेट गिर चुके थे तब बल्लेबाजी करने धोनी आए। लेकिन उन्होंने 67 गेंदों में केवल 36 रन बनाकर ही पवेलियन लौट गए। इस दौरान धोनी के पास मैच फिनिश करने का एक अच्छा मौका था। लेकिन वे इस मौके का फायदा उठाने में नाकाम रहे। फैंस को धोनी के अच्छे शॉट्स की काफी उम्मीदें थीं। जिस पर धोनी ने सभी को निराश किया।

धोनी यदि बल्लेबाजी स्तर में सुधार नहीं किए तो मेरी लिस्ट में ये शामिल है



वेंकटेश प्रसाद ने आगे कहा कि रोहित शर्मा और शिखर धवन ने एशिया कप में बहुत ही बेहतरीन प्रदर्शन किया है। लेकिन मेरी नजर में भुवनेश्वर और जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी रही। आगे प्रसाद धोनी को कड़ी नसीहत देते हुए कहा कि इसके अलावा धोनी को अपने बल्लेबाजी स्तर में सुधार लाना होगा। नहीं तो युवा विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पन्त मेरी अगली लिस्ट में शामिल हैं।


आपको बता दें कि वेंकटेश प्रसाद ने साफ तौर पर धोनी को आड़े हाथों लेते हुए कड़ी नसीहत देते हुए कह दिया है कि यदि धोनी अपने बल्लेबाजी स्तर में सुधार नहीं लाते हैं तो वे रिषभ पन्त को धोनी की जगह मौका दे सकते हैं।

आपको क्या लगता है कि क्या धोनी की जगह रिषभ पंत एक बढ़िया चयन होंगे या अभी धोनी ही भारतीय के लिए सही हैं। क्या धोनी की जगह ऋषभ पंत को टीम में शामिल करना चाहिए। आप क्या सोचते हो इस बारे में, आप अपने विचार हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

Share on Google Plus

About Unknown

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment