Sponsor

एशिया कप फाइनल में भारत को 1 गेंद मे चाहिए थे इतने रन, फिर जाधव ने किया चमत्कार, भारत जीता

भारत और बांग्लादेश के बीच खेले गए एशिया कप के फाइनल मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को एक रोमांचक मुकाबले में 3 विकेट से हरा दिया है। बांग्लादेश ने भारत के सामने 223 रनों का लक्ष्य रखा था। जिसे भारतीय टीम ने आखिरी गेंद पर हासिल कर लिया।


गौरतलब है कि टॉस जीतकर भारतीय टीम ने बांग्लादेश को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। बांग्लादेश की शुरुआत बहुत ही शानदार रही और पहले विकेट के लिए लिटन दास और मेहंदी हसन ने 120 रनों की शानदार साझेदारी की। लिटन दास ने 117 गेंदों में 121 रन बनाए थे। जिसमे लिटन दास ने 12 चौके और 2 गगनचुंबी छक्के भी जड़े थे।


इसके अलावा मेहंदी हसन ने 32 और सौम्य सरकार ने 33 रनों की महत्त्वपूर्ण पारी खेली। इसके अलावा बांग्लादेश का और कोई बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका और 48.3 ओवर में 222 रन बनाकर ऑल आउट हो गए।


223 रनों के जवाब में भारतीय टीम ने 50वे ओवर की आखिरी गेंद पर लक्ष्य हासिल किया। भारत को आखिरी ओवर में 6 रनों की जरूरत थी। उसके बाद मैच में बहुत बड़ा रोमांच आया और भारतीय टीम को 1 गेंद में 1 रनों की जरूरत थी। उस समय भारत के 7 विकेट गिर चुके थे।


गेंदबाजी कर रहे थे महमुदुल्लाह और बल्लेबाजी कर रहे थे केदार जाधव। फिर केदार जाधव ने चमत्कार करते हुए महमुदुल्लाह की आखिरी गेंद पर फाइन लेग की तरफ खेलकर भारतीय टीम को एशिया कप फाइनल का सातवीं बार खिताब जिता दिया।


भारतीय टीम के शिखर धवन को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। जबकि लिटन दास को उनकी शतकीय पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। यह पहली बार ऐसा हुआ है जब अपनी कप्तानी में रोहित शर्मा कोई बड़ा टूर्नामेंट का फाइनल जीते हों।

इस रोमांचक मुकाबले में आपको भारतीय टीम की जीत कैसी लगी। आप कमेंट करके जरूर बताएं। साथ ही इस आर्टिकल को लाइक और शेयर जरूर करें।

Share on Google Plus

About Unknown

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment