इंग्लैंड में खेले गए आखिरी टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने भारत को 118 रनों से हराकर सीरीज 4-1 से जीत ली है। बता दें कि इंग्लैंड ने भारत के सामने 464 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था, जिसे भारतीय टीम हासिल नहीं कर पाई और 345 रनों पर ऑल आउट हो गई।
मैच के आखिरी दिन केएल राहुल और पंत ने बनाया शतक
आपको बता दें कि भारतीय टीम की दूसरी पारी के शुरुआत में ही मात्र 2 रन पर ही 3 विकेट गिर चुके थे। इसके बाद केएल राहुल के साथ मिलकर अजिंक्य रहाणे ने पारी को संभाला, लेकिन रहाणे भी 37 रन बनाकर आउट हो गए। हनुमा विहारी के शून्य पर आउट होने के बाद ऋषभ पंत और केएल राहुल ने छठे विकेट के लिए 200 से अधिक रनों की साझेदारी की।
विराट कोहली ने ऋषभ पंत पर दिया ये बयान
मैच खत्म होने के बाद कप्तान विराट कोहली ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि मैंने इस टेस्ट के बारे के कुछ भी नहीं सोचा था। लेकिन जब ऋषभ पंत और केएल राहुल ने आक्रामक बल्लेबाजी शुरू की, तो हमें लगा कि कुछ उम्मीद हो सकती है। टेस्ट क्रिकेट में चीजें बदल सकती हैं और हमें अहसास हुआ कि खेल बदल गया है।
कोहली ने कहा पंत ने की बहुत सी गड़बड़ी
लेकिन यह दो लोगों से कुछ भी नहीं होता है। पंत ने बहुत सी गड़बड़ी की। हमारे पास प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, हमें अनुभव चाहिए। हालांकि पंत और केएल राहुल ने जीत की उम्मीद जगा दी थी। यदि पंत आउट नहीं हुए होते तो भारत यह मैच जीत सकता था।
आगे कोहली ने कहा कि जब मैं पंत को बल्लेबाजी करते हुए देख रहा था, तब मैं सोच रहा था कि जब आप मैदान में जाते हैं तब आप परिणाम के बारे में नहीं सोच रहे हैं तो चीजें आपके रास्ते पर जाती हैं। पंत और केएल राहुल ने अच्छी बल्लेबाजी की जो भारतीय टीम के भविष्य के लिए बेहतर है। जो गलतियां हुई हैं, हम आगे बैठकर इस पर चर्चा करेंगे।
0 comments:
Post a Comment