एशिया कप का फाइनल मुकाबला भारत ने बांग्लादेश को 3 विकेट से हराकर अपने नाम कर लिया है। इस एशिया कप फाइनल जीतने के साथ ही भारत ने सातवीं बार एशिया कप का खिताब जीत लिया है।
आपको बता दें कि यह एशिया कप का फाइनल मुकाबला एक बेहद ही रोमांचक मोड़ पर चला गया था। जिसमें भारत को आखिरी गेंद पर जीत मिली। आपको बता दें कि केदार जाधव को चोट लग चुकी थी। जिसके कारण वे बल्लेबाजों करने में काफी दर्द महसूस कर रहे थे। लेकिन आखिरी गेंद पर रन लेकर भारत को एशिया कप का फाइनल मैच जाधव ने जिता दिया।
केदार जाधव ने बताया कि ये है जीत का असली हीरो
लेकिन केविन पीटरसन के द्वारा किए गए इंटरव्यू में उन्होंने खुद को नहीं बल्कि कुलदीप यादव को खेल को जिताने का श्रेय दिया है। जाधव ने कहा कि जब कुलदीप बल्लेबाजी करने आया और जिस तरह से उसने बल्लेबाजी की, उससे मुझे काफी आत्मविश्वास मिला। जिससे मैं बल्लेबाजी करने के लिए और भी दृढ़ संकल्प हुआ।
आपको बता दें कि कुलदीप यादव ने 5 रनों का महत्त्वपूर्ण योगदान दिया था और साथ ही 3 विकेट भी चटकाए थे। कुलदीप द्वारा वो 5 रनों का योगदान टीम इंडिया की जीत का श्रेय साबित हुआ।
0 comments:
Post a Comment