इंग्लैंड ने भारत को पांचवे टेस्ट में 118 रनों से हराया। आपको बता दें कि यह टेस्ट मैच एलिस्टर कुक के कैरियर का आखिरी टेस्ट मैच मैच था। अपने आखिरी टेस्ट मैच में कुक ने अच्छा प्रदर्शन किया और पहली पारी में 71 और दूसरी पारी में 147 रन बनाए।
मैच खत्म होने के बाद विराट कोहली ने एलिस्टर कुक पर दिया ये बयान
आपको बता दें कि प्रेस कांफ्रेंस में कप्तान विराट कोहली ने एलिस्टर कुक के आखिरी टेस्ट के मौके पर उनको शुभकामनाएं दी। कप्तान विराट कोहली ने कहा, "एलिस्टेयर कुक के लिए सिर्फ एक शब्द।आपके पास एक अच्छा करियर है। मैं आपको शुभकामनाएं देता हूं और आपने जो किया है उसके लिए आपको बधाई देता हूं। आपके भविष्य के सभी प्रयासों के लिए आपको शुभकामनाएं देता हूं।"
0 comments:
Post a Comment