Sponsor

पाकिस्तान के साथ मैच खेलने से नहीं डरे थे रोहित, फिर बांग्लादेश के साथ क्यों डर रहे हैं

एशिया कप 2018 में बुधवार को खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को हराकर अपने ग्रुप में पहला स्थान हासिल कर लिया है। भारतीय टीम ने पाकिस्तान को मात्र 162 रनों पर ऑल आउट कर दिया था और मुकाबला 8 विकेट से जीत लिया था।


लेकिन इस भारत-पाकिस्तान के मुकाबले में रोहित शर्मा बिल्कुल भी नहीं डरे और आसानी से मुकाबला जीता। आपको बता दें कि एशिया कप की कप्तानी रोहित शर्मा को सौंपी गई है। इसलिए रोहित शर्मा किसी भी हाल में भारतीय टीम को एशिया कप जिताना चाहते हैं।


आपको बता दें कि हांग कांग को हराकर भारतीय टीम एशिया कप के सुपर-4 में पहले ही पहुंच गई थी। इसलिए पाकिस्तान के साथ मैच खेलने पर रोहित शर्मा नहीं डर रहे थे। क्योंकि पाकिस्तान से यदि भारतीय टीम हार भी जाता, तो भी सुपर-4 में भारतीय टीम पहुंच चुका था।


लेकिन आपको बता दें कि सुपर-4 के पहले ही मैच में भारतीय टीम का मुकाबला आज बांग्लादेश से होगा। जिसमें भारतीय टीम को जीतना बेहद ही जरूरी है। कप्तान रोहित शर्मा अपनी कप्तानी में भारत को एशिया कप जिताना चाहते हैं। इसलिए आज बांग्लादेश के साथ होने वाले सुपर-4 के मुकाबले से रोहित शर्मा को थोड़ा डर लग रहा है।
आपको बता दें कि बांग्लादेश की टीम उलटफेर करने में काफी मशहूर टीम है। इसलिए रोहित शर्मा को बांग्लादेश के खिलाफ एक अलग रणनीति बनानी होगी। जिससे भारतीय टीम अच्छा प्रदर्शन कर मैच जीत सके।
आपको क्या लगता है कि क्या बांग्लादेश सुपर-4 के मुकाबले में भारत के खिलाफ उलटफेर करने में कामयाब हो पाएगा। आप क्या सोचते हो इस बारे में, कमेंट करके अपने विचार हमें जरूर बताएं।

Share on Google Plus

About Unknown

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment