कल भारत और अफगानिस्तान के बीच एशिया कप के सुपर-4 के मुकाबले में दोनों टीमों के बीच मैच टाई रहा। दोनों टीमों ने 252 रन बनाए थे। इस वजह से मैच बिना किसी नतीजे के ही समाप्त हुआ।
अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 252 रन बनाए। जिसके जवाब में भारतीय टीम भी 49.5 ओवरों में 252 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इस तरह दोनों टीमों के बीच मैच टाई रहा।
मैच खत्म होने के बाद प्रेस कांफ्रेंस में भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अफगानिस्तान से मैच ना जीत पाने पर चौंकाने वाला खुलासा किया। जिसे सुनकर सभी हैरान हो गए। महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि अफगानिस्तान की टीम ने इस एशिया कप के काफी अच्छा खेला है। उनकी क्रिकेट में दिन प्रतदिन सुधार हो रहा है, यह काफी सराहनीय है।
उन्होंने वास्तव में अच्छी तरह से खेला, उन्होंने बहुत अच्छी बल्लेबाजी की। साथ ही उनकी गेंदबाजी भी बहुत अच्छी थी। आगे धोनी ने कहा कि हालांकि हम इस मैच में अपनी पूरी मुख्य टीम के साथ नहीं खेल रहे थे। जिसकी वजह से हमारा स्पिन डिपार्टमेंट पर्याप्त नहीं था। हमारे युवा तेज गेंदबाज नई गेंद से गेंद को स्विंग कराने में असफल रहे। जिसकी वजह से हमने शुरू में अधिक रन दे दिया।
आगे धोनी ने कहा कि हमारी शुरुआत काफी धमाकेदार रही, लेकिन बाद विकेट खेल के दौरान धीमा हो गया, इसलिए हमारे बल्लेबाजों को संभल कर खेलना चाहिए था और शॉट चयन करने में इस पर काम करने की जरूरत है। इसके बाद धोनी ने अंपायर की गलती बताते हुए कहा कि 2 खिलाड़ी को अंपायर के गलत फैसले का शिकार होना पड़ा। जिसकी वजह से मैच पूरा पलट गया।
लेकिन हम इसके बारे में ज्यादा बात नहीं कर सकते, क्योंकि मैं इसके लिए जुर्माना नहीं लेना चाहता। लेकिन यह अच्छा हुआ कि यह मैच टाई हो गया। एक समय ऐसा भी आ गया था, जब हारने वाले थे लेकिन यह मैच आखिरी में टाई हो गया। इसलिए मैं इसके परिणाम से खुश हूं।
0 comments:
Post a Comment