Sponsor

क्रिकेटर श्रीसंत को इसलिए बिगबॉस में शामिल होना पड़ा, किए गए कई खुलासे

रियालिटी शो 'बिग बॉस' सीजन-12 का आगाज 16 सितंबर को हो चुका है। 16 सितंबर से शुरू हुए इस बिग बॉस 12 में अन्य प्रतिभागियों के अलावा टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 9' में नजर आ चुके श्रीसंत भी शामिल हुए हैं। 
पहले ही टीम इंडिया से बैन हो चुके क्रिकेटर श्रीसंत की धमाकेदार तरीके से एंट्री हुई है। उनकी एंट्री देखकर सब लोग हैरान हो गए। शो के एक ही दिन बाद उन्होंने इस शो में भाग लेने की वजह का बड़ा खुलासा किया है।
बिग बॉस शो में आने का किया खुलासा


श्रीसंत ने कहा, 'ये एक वास्तविक शो है, जितना भी सही हो सकता है। यहां कुछ भी छिपता नहीं है। मैं 2011 में इस शो का हिस्सा बनना चाहता था, लेकिन किसी कारण वश नहीं बन पाया। मैं इस चैनल से काफी समय से जुड़ा हुआ हूं और मुझे यकीन था कि जल्द ही या बाद में मैं यह शो करूंगा।


मुझे ऐसा करने में खुशी है, क्योंकि मेरे गैर-क्रिकेट करियर के बारे में सबकुछ हल हो रहा है। मैंने पहले से ही चार फिल्में की हुई हैं, इसलिए अब मेरा कलात्मक पक्ष भी सामने आ रहा है।'
बता दें कि आईपीएल 2013 में स्पॉट फिक्सिंग में फंसने के कारण श्रीसंत पिछले काफी समय से क्रिकेट से दूर रहे हैं। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट और वन-डे साल 2011 में खेला था। जिसके बाद उनके क्रिकेट करियर में दाग लग गया और तब से वह टीम से बाहर ही हैं।


इसके बाद सितंबर, 2013 में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा उनपर आजीवन बैन लगा दिया गया था। इससे बाद वह क्रिकेट में लौटने की तमाम कोशिश किए लेकिन निराशा ही हाथ लगी।


वहीं, साल 2017 में श्रीसंत ने बॉलीवुड में एंट्री की थी जो कि बॉलीवुड की अदाकारी जरीन खान के साथ 'अक्सर-2' फिल्म में एक वकील की भूमिका में की थी । इतना ही नहीं उन्होंने अपनी किस्मत राजनीति में भी आजमाई थी। साल 2016 में श्रीसंत ने भारतीय जनता पार्टी से जुड़े और तिरुवनंतपुरम से चुनाव लडा था।

Share on Google Plus

About Unknown

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment