भारत और पाकिस्तान के बीच कल एशिया कप के सुपर-4 का मुकाबला खेला गया। जिसमे भारतीय टीम ने पाकिस्तान पर 9 विकेट से धमाकेदार बड़ी जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम एशिया कप के फाइनल में पहुंच गई है।
पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। पाकिस्तान की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 7 विकेट के नुक़सान पर 237 रन बनाए। पाकिस्तान की तरफ से सर्वाधिक शोएब मलिक ने 78 रनों की शानदार पारी खेली। कप्तान सरफराज अहमद ने भी कप्तानी पारी खेलते हुए 44 रनों का योगदान दिया।
पाकिस्तान के द्वारा दिए गए 238 रनों के आसान से लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने मात्र एक विकेट खोकर 9 विकेट से मुकाबला जीत लिया। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम एशिया कप के फाइनल में प्रवेश कर गई है। भारत की तरफ से कप्तान रोहित शर्मा और शिखर धवन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया। रोहित शर्मा ने नाबाद 111* और धवन ने 114 रन बनाए। बुमराह, चहल और कुलदीप को 2-2 विकेट मिले। पाकिस्तान का एक विकेट रन आउट के रूप में गिरा, बाबर आजम को जडेजा ने रन आऊ किया।
एशिया कप में रोहित शर्मा ने रचा इतिहास
जैसा कि आप सभी जानते हैं कि भारतीय टीम के नियमित कप्तान विराट कोहली को एशिया कप से आराम दिया गया है। इसके चलते रोहित शर्मा को भारतीय टीम की कप्तानी सौंपी गई। आपको बता दें कि कल खेले गए पाकिस्तान के साथ मुकाबले में भारतीय टीम की 9 विकेट से धमाकेदार जीत से कप्तान रोहित शर्मा ने इतिहास रच दिया है। आपको बता दें यह पहली बार ऐसा हुआ है जब रोहित शर्मा किसी बड़े टूर्नामेंट में अपनी कप्तानी में टीम को फाइनल में पहुंचाया हो।
0 comments:
Post a Comment