Sponsor

डेढ़ साल बाद वापसी करते ही जडेजा बने मैन ऑफ द मैच और मिले इतने रुपए कि हो गए मालामाल

कल खेले गए एशिया कप के सुपर-4 के पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 7 विकेट से हरा दिया है। बांग्लादेश की टीम 173 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। भारत की तरफ से रविन्द्र जडेजा ने सर्वाधिक 4 विकेट लिए थे।
174 रनों के लक्ष्य के जवाब में भारतीय टीम ने 3 विकेट के नुक़सान पर 174 रन बनाकर मुकाबला 7 विकेट से जीत लिया। कप्तान रोहित शर्मा ने 83 रनों की नाबाद पारी खेली।
जडेजा बने मैन ऑफ द मैच और हुए मालामाल
रविन्द्र जडेजा पिछले डेढ़ साल से अंतरराष्ट्रीय भारतीय टीम से बाहर चल रहे थे। लेकिन डेढ़ साल बाद वापसी करते हुए जडेजा ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए 9 ओवर में 29 रन देकर 4 विकेट लिए। इसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

मैन ऑफ द मैच के लिए जडेजा को 5000 डॉलर की इनामी राशि दी गई। यह इनामी राशि तकरीबन 3,50,000 रुपए की है। इस तरह जडेजा डेढ़ साल बाद आते ही अच्छा प्रदर्शन करते हुए मैन ऑफ द मैच बने और मालामाल भी हो गए।

Share on Google Plus

About Unknown

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment