धोनी और रैना का तूफान, हांगकांग का पीछला मैच देख हैरान हो जाएंगे।
भारत और हांगकांग के बीच एशिया कप के पहले ग्रुप का मुकाबला आज खेला जाएगा। दोनों देश 10 वर्ष के बाद एक-दूसरे के खिलाफ वनडे मैच खेलेंगे। इससे पहले भारत और हांगकांग के बीच वनडे मैच एशिया कप 2008 में 25 जून कराची में खेला गया था। जिसमें भारत ने बड़ी जीत दर्ज की थी।
इस मैच में भारतीय टीम ने हांगकांग पर 256 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी। उस समय भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी थे, जबकि हांगकांग के कप्तान तबरक दार थे।
इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था और 50 ओवर में 4 विकेट पर 374 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया था। इसके जबाव में हांगकांग की टीम 36.5 ओवर में केवल 118 रन पर ही ऑल आउट हो गई थी।
धोनी और रैना ने खेली थी तूफानी पारी
भारत ने हांगकांग के खिलाफ खेले अपने आखिरी वनडे में बड़ी जीत दर्ज की थी और इस जीत में धोनी और रैना का सबसे बड़ा योगदान रहा। इन दोनों ने बल्लेबाजी में हांगकांग के खिलाफ तूफानी पारी खेली थी। धोनी ने 96 गेंदों पर नाबाद 109 रन जबकि रैना ने केवल 68 गेंदों पर 101 रन की पारी खेली थी।
इस मैच में धोनी और रैना ने चौथे विकेट के लिए 166 रन की साझेदारी की थी। वैसे इस मैच में सबके चाहीते भारतीय ओपनर बल्लेबाज गौतम गंभीर (51) और वीरेंद्र सहवाग (78) ने टीम को अच्छी शुरुआत दे ही दी थी।
उन्होंने पहले विकेट के लिए 127 रनों की साझेदारी कर टीम को अच्छी शुरुआत दी थी। भारतीय टीम की तरफ से सबसे अच्छी गेंदबाजी पीयूष चावला ने की थी। उन्होंने 10 ओवर में सिर्फ 23 रन देकर 2 विकेट झटके थे।
क्या आज खेले जाने वाले मैच में भारतीय टीम एक विशाल रनों के अंतर से जीत पाने में सफल हो पाएगा। आपको क्या लगता है, आप अपने विचार हमें कमेंट करके जरूर बताएं।
0 comments:
Post a Comment