आज एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है।
आपको बता दें कि यह मैच शुरू होने से पहले ही पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद इस मैच को लेकर काफी नाराज़गी जताई थी। दरअसल सरफराज अहमद इसलिए काफी ज्यादा नाराज है क्योंकि यह मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। जबकि सरफराज अहमद चाहते थे कि भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला अबू धाबी क्रिकेट स्टेडियम में हो।
सरफराज अहमद का कहना है कि भारतीय टीम अबू धाबी में क्रिकेट क्यों नहीं खेलती है। तब बीसीसीआई ने अपना कारण बताते हुए कहा कि अबू धाबी क्रिकेट स्टेडियम छोटा स्टेडियम है। बीसीसीआई का कहना है कि दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम बड़ा स्टेडियम है, जहां दर्शक ज्यादा मात्रा में आ सकते हैं। इसीलिए बीसीसीआई ने भारत-पाकिस्तान का मुकाबला अबू धाबी में न कराकर दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में करवाया है।
आपको क्या लगता है, सरफराज अहमद ने ऐसा क्यों कहा होगा, आप अपने विचार हमें कमेंट करके जरूर बताएं।
0 comments:
Post a Comment