इंग्लैंड दौरे में अपना पहला टेस्ट का शतक लगाने वाले युवा खिलाड़ी ऋषभ पंत विजय हजारे ट्रॉफी में दिल्ली की ओर से तीन मैचों में खेलेंगे। विजय हजारे ट्रॉफी का आयोजन 19 सितंबर को किया जाएगा। 15 सदस्यीय की इस टीम की कप्तानी गौतम गंभीर को सौंपी गई है, जिन्हें ये कमान एक साल बाद मिली है।
गौतम गंभीर को बनाया गया कप्तान
आपको बता दे की पंत की अगुआई में पिछले साल दिल्ली टीम रणजी ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची थी। लेकिन इस साल गंभीर को कप्तान बनाया गया है। पंत को कप्तानी इसलिए नहीं सौंपी गई है क्योंकि उनका 4 अक्टूबर से विंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेलना तय ही माना जा रहा है और इसके अलावा ध्रुव शौरी के भी इंडिया ए टीम के साथ न्यूजीलैंड दौरे पर जाने की संभावना है। इसलिए चयन समिति ने गौतम गंभीर के अनुभव को वरीयता दी है।
गौतम गंभीर को 2016/17 में विजय हजारे ट्रॉफी के दौरान ही दिल्ली टीम की कप्तानी पद से हटाया गया था। पिछले साल ही उन्होंने टीम कप्तानी की जिम्मेदारी लेने से इंकार कर दिया था, जिसके बाद ही तेज गेंदबाज इशांत शर्मा को कमान सौंपी गई थी और अब इशांत शर्मा को इंग्लैंड की सीरीज खेलने के बाद विश्राम दिया गया है।
दलीप ट्रॉफी और बोर्ड अध्यक्ष एकादश के लिए खेलने वाले ध्रुव शौरी विजय हजारे ट्रॉफी में दिल्ली के उप-कप्तान बनेंगे। अब गौतम गंभीर इस टूर्नामेंट में बेहतरीन वापसी करके अपने राष्ट्रीय टीम में वापसी करने की कोशिश करेंगे।
0 comments:
Post a Comment