क्रिकेट फैक्ट्स: गौतम गंभीर एक ऐसे व्यक्ति है जो देश के लिए कभी पीछे नहीं हटते। देश के समाज को लेकर अपने अच्छे विचारों के चलते खबरों में रहने वाले क्रिकेटर गौतम गंभीर एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इस बार गौतम गंभीर अपने माथे पर बिंदी और और तन पर साड़ी पहन कर खबरों में आए हैं।
दरअसल बात यह है कि गौतम ने यह रूप देश में ट्रांसजेंडर्स के साथ समानता और उनके अधिकारों के लिए आवाज़ उठाई है और उनके इस प्रयास को सोशल मीडिया पर जबर्दस्त सराहना भी मिल रही है।
आपको बता दे कि गौतम ने यह रूप 'हिजड़ा हब्बा' के सातवें एडिशन के उदघाटन के वक्त ही अपनाया था। जिसका आयोजन सेरेमनी सोसायटी द्वारा किया गया था। जब गौतम वहां पहुंचे तो इन्हीं लोगों की तरह ड्रेस पहने हुए थे और इस तरह की ड्रेस में गौतम गंभीर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो गईं।
भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर ने ट्रांसजेंडर पर दिया बड़ा बयान
गौतम गंभीर का मानना है, 'ट्रांसजेंडर को हमेशा से समाज में भेदभाव का सामना करना ही पड़ता है और ये लोग हिंसा का शिकार भी हो जाते हैं।' उन्होंने कहा, इन लोगों को अपने से अलग या कुछ भी समझने से पहले हमें सबसे पहले ये देखना और समझना चाहिए कि ये भी सबसे पहले हमारी तरह एक इंसान ही हैं।
आपको बता दे की इससे पहले गौतम ने रक्षा-बंधन पर किन्नर के साथ राखी भी बंधवाई थी और इसके लिए भी उनकी खूब सराहना भी हुई थी।
गौतम गंभीर के द्वारा समाज और देश के लिए किए गए जबरदस्त प्रयासों के बारे में आपकी क्या राय है, आप अपने विचार हमें कमेंट करके जरूर बताएं।
0 comments:
Post a Comment