भारत में अगर खेल की बात की जाए तो सबसे ज्यादा क्रिकेट को मान्यता दी जाती है और फिर ऐसा क्यों ना हो, क्योंकि महिला क्रिकेट टीम भी भारत का नाम रोशन कर रही है। आपको बता दे भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को पहले वनडे में नौ विकेट से हरा दिया। इस दौरान भारतीय महिला टीम की एक खिलाड़ी ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है।
इस गेंदबाज ने किया भारत का नाम रोशन
भारतीय टीम की तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 300 विकेट लेने वाली दुनिया की पहली महिला गेंदबाज बन गईं हैं। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ चल रहे वनडे सीरीज में यह उपलब्धि प्राप्त की है।
झूलन ने अपना 300वां विकेट निपुनी हंसिका को विकेटकीपर तानिया भाटिया के हाथों कैच कराकर लिया। हंसिका के बाद उन्होंने उदेशिका प्रबोधिनी को भी आउट किया। झूलन ने टेस्ट में 40, वनडे में 205 और टी-20 में पूरे 56 विकेट लिए हैं।
200 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाली विश्व की महिला गेंदबाज
आपको बता दें कि झूलन गोस्वामी ने 301 विकेट लिए हैं। भारतीय टीम और भारत देश के लिए यह गर्व की बात है। इस तरह झूलन गोस्वामी ने देश का नाम रोशन किया है।
0 comments:
Post a Comment