Sponsor

भारत ने पाकिस्तान को हराया, रोहित हुए मालामाल तो ये खिलाड़ी बना मैन ऑफ द मैच

भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए एशिया कप के मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हरा दिया है। इसी जीत के साथ ही भारतीय टीम ने ग्रुप ए में पहले स्थान पर पहुंच गई है।

स्कोरबोर्ड


पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पाकिस्तान की टीम ने 43.1 ओवर में 162 रन पर सिमट गई। पाकिस्तान की तरफ से बाबर आजम ने सर्वाधिक 47 रन बनाए। शोएब मलिक ने भी 43 रनों की शानदार पारी खेली। इसके बाद पाकिस्तान का कोई भी बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सका।
163 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने 2 विकेट खोकर 8 विकेट से यह मुकाबला जीत लिया। कप्तान रोहित शर्मा 39 गेंदों में ताबड़तोड़ 52 रनों की तूफानी पारी खेली। जिसमे 6 चौके और 3 गगनचुंबी छक्के शामिल थे।
रोहित शर्मा हुए मालामाल


आपको बता दें कि रोहित शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ अपना 35वा अर्धशतक पूरा किया। रोहित शर्मा ने 52 रनों की पारी खेली। जिसमे 3 छक्के भी लगाए थे। रोहित शर्मा को उनकी इस बेहतरीन पारी के लिए 10,000 डॉलर, यानि तकरीबन 7 लाख रुपए मिले।
भुवनेश्वर को मिला मैन ऑफ द मैच और वो भी हुए मालामाल


भुवनेश्वर कुमार को उनकी बेहतरीन गेंदबाजों के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। भुवि ने 7 ओवर में 1 मेडन देकर 3 महत्त्वपूर्ण विकेट लिए। जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया और 5,000 डॉलर की राशि इनाम में दी गई। यह राशि लगभग 3,50,000 के आसपास है।
अब भारत और पाकिस्तान के बीच अगला मुकाबला 23 सितंबर को अबू धाबी में खेला जाएगा। आपको बता दें कि सुपर-4 में भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफ़ग़ानिस्तान पहुंच गई है।

Share on Google Plus

About Unknown

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment