भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवा और आखिरी टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इसी मैच की इंग्लैंड की दूसरी पारी के दौरान बीच मैदान में एक ऐसा वाकया घटा, जिसकी उम्मीद कोई नहीं कर रहा था।
Copyright Holder: Cricket Facts
दरअसल इंग्लैंड की टीम अपनी दूसरी पारी खेल रही थी। तभी अचानक कप्तान विराट कोहली और रविंद्र जडेजा के मैदान पर लड़ते हुए नजर आए।
विराट कोहली और रविंद्र जडेजा की बीच मैदान में हुई लड़ाई
Copyright Holder: Cricket Facts
जब इंग्लैंड की टीम अपनी दूसरी पारी खेल रही थी तो उसी के दौरान भारतीय टीम ने अपने दोनों ही महत्तवपूर्ण रिव्यू महज 12 ओवर में ही गंवा दी थी। यह दोनों ही रिव्यू कप्तान कोहली ने जडेजा के ही ओवर में लिए थे। जिसका कोई फायदा नहीं हुआ और रिव्यू गंवा दिया।
Copyright Holder: Cricket Facts
ऐसे कप्तान विराट कोहली अपने गुस्से को काबू में बिल्कुल भी नहीं रख पाए और बीच मैदान में ही रविंद्र जडेजा से ही झड़प बैठे। इस पूरे वाकया को मैदान में बैठे दर्शकों और कैमरे ने भारतीय टीम के कप्तान कोहली को अपने ही खिलाड़ी से लड़ाई करते हुए देख लिया था।
Copyright Holder: Cricket Facts
आपको बता दें कि कोहली को लेकर खिलाड़ियों से लड़ाई करने की यह कोई नई खबर नहीं है। अभी हाल ही में कप्तान कोहली और रोहित शर्मा के बीच हुई तकरार भी सामने आई थी। लेकिन कप्तान कोहली को अपने गुस्से को काबू में रखना चाहिए, क्योंकि भारतीय टीम विदेशी दौरे पर है और अपने ही खिलाड़ी से लड़ना, यह क्रिकेट जगत के लिए कोई अच्छा संदेश नहीं है।
0 comments:
Post a Comment