Sponsor

विराट कोहली पर दिए गए धवन के इस बयान से पूरे भारतीय क्रिकेट जगत में मच गई थी खलबली

भारतीय टीम के नियमित कप्तान विराट कोहली और सलामी बल्लेबाजी शिखर धवन में काफी गहरी दोस्ती है। लेकिन अभी हाल ही में विराट कोहली पर पूछे जाने पर शिखर धवन ने जो बयान दिया था, उससे सभी हैरान हो गए थे। धवन ने कहा कि विराट कोहली के बिना भी भारतीय टीम अच्छा प्रदर्शन कर सकती है। जैसा एशिया कप में अब तक किया है।


टीम इंडिया के साथ एशिया कप में विराट कोहली को आराम दिया गया था। इसलिए कोहली के बिना ही भारतीय टीम ने एशिया कप खेला और अच्छा प्रदर्शन भी किया है। आगे धवन ने कहा कि विराट कोहली एक अच्छे बल्लेबाज हैं और उनका टीम के साथ होना बहुत लाभदायक होता है। लेकिन उसका मतलब यह नहीं है कि कोहली के बिना भारतीय टीम लाचार है।


जिसका सीधा उदाहरण एशिया कप के मैचों में दिखता है। टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है और कोहली की कमी को भी खलने नहीं दिया है। बता दें कि शिखर धवन ने इस एशिया कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 शतक भी लगाए हैं।


आगे धवन ने कहा कि एशिया कप में कप्तानी कर रहे रोहित शर्मा ने भी पाकिस्तान के खिलाफ शानदार शतक जड़ा था और एशिया कप में शानदार प्रदर्शन किया है। गौरतलब है धवन ने यह बयान एशिया कप फाइनल से पहले दिया था। लेकिन अब रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने एशिया कप का खिताब जीत लिया है। शिखर धवन को मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया।


आप मुझे कमेंट करके बताओ कि क्या रोहित शर्मा को भारतीय टीम का नियमित कप्तान बना देना चाहिए या मौजूदा समय में विराट कोहली ही भारतीय टीम के कप्तान के रूप में सही हैं। आप क्या सोचते हो इस बारे में, आप अपने विचार हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

Share on Google Plus

About Unknown

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment