भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे एशिया कप में भारत के लिए बुरी खबर आई है। मैच की शुरुआत में भारत की अच्छी शुरुआत हुई थी। भुवनेश्वर कुमार ने पाकिस्तान के दोनों बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया है। लेकिन अभी अभी भारत के लिए बुरी खबर आई है। इस एशिया कप का अपना पहला मैच खेलने वाले हार्दिक पांड्या मैच के दौरान ही घायल हो गए हैं।
यह हादसा 17 ओवर की लास्ट गेंद में हुआ। यहां पर गेंदबाजी हार्दिक पांड्या ही कर रहे थे। बल्लेबाजी शोएब मलिक कर रहे थे। गेंदबाजी के दौरान ही हार्दिक पंड्या के बैक पेन हुआ और वे उसी समय मैदान में गिर पड़े। हार्दिक पंड्या को चोट इतनी तेज आई है कि अब उनका एशिया कप खेलना मुश्किल हो सकता है।
पंड्या को मैदान से बाहर ले जाया गया। उसके लिए चार पहिए वाली गाड़ी लाई गई, जिस पर उन्हें लेटाया गया और उन्हें मैदान के बाहर चिकत्सा के लिए ले जाया गया।



0 comments:
Post a Comment