भारतीय क्रिकेट टीम के वर्तमान मुख्य कोच रवि शास्त्री जी ने बीसीसीआई से एक नई मांग कर डाली है। देखना यह होगा कि उनकी ये मांग मानी जाती है या फिर नहीं।
आप जानते ही होंगे कि भारतीय टीम इंग्लैंड से सीरीज हार गया है। जिस पर रवि शास्त्री कई विवादों में घिरे हुए है। जिस वजह से टीम के कोच रवि शास्त्री ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से एक गुज़ारिश की है।
कोच रवि शास्त्री ने बीसीसीआई से की यह बड़ी मांग
दरअसल बात ये हुई कि इंग्लैंड दौरे से ठीक पहले टीम इंडिया को इंग्लिश पिचों पर जरूरी अभ्यास मैच नहीं मिले थे। जिससे कि कोच और कप्तान दोनों बहुत निराश हुए थे। इसी को देखते हुए कोच रवि शास्त्री ने आने वाली ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए बीसीसीआई से पहले ही अभ्यास मैच निर्धारित करने की मांग कर दी है ताकि खिलाड़ी सीरीज से पहले हालातों के हिसाब से खुद को तैयार कर ले।
रवि शास्त्री ने क्रिकइंफो के साथ हुई बहस में कहा कि वह सकारात्मक सोच के साथ इंग्लैंड से रवाना हो रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि सीरिज़ 1-4 से हारने के बाद इसकी समीक्षा को लेकर बोर्ड की तरफ से उन्हें कोई सूचना नहीं मिली है। उन्होंने कहा, 'ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले हमने ज्यादा से ज्यादा अभ्यास मैच आयोजित करने के लिए बोर्ड से अनुरोध किया है। लेकिन यह देखना बहुत ही दिलचस्प होगा कि क्या वहां पर अभ्यास के लिए जगह है। यह एक बड़ा सवाल है।'
0 comments:
Post a Comment