एशिया कप 2018 की शुरुआत हो चुकी है पहले मैच में बांग्लादेश ने श्रीलंका को 137 रनों से हराया तो वहीं दूसरे मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 8 विकेट से हराया।
आपको बता दें कि हांगकांग की टीम ने मात्र 116 रन ही बना सकी। जिसे पाकिस्तान की टीम ने 2 विकेट खोकर 8 विकेट से मैच जीत लिया। इसी के साथ पाकिस्तान की टीम पॉइंट्स टेबल में अपने ग्रुप में शीर्ष पर आ गया है।
सरफराज अहमद ने बनाया खास प्लान और भारत को दी चुनौती
आपको बता दें कि मैच जीतने के बाद प्रेस कांफ्रेंस जब मैच के बारे में पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि एक कप्तान के रूप में, मैंने कुछ चीजें देखीं जिन पर हमें काम करना चाहिए। हमें इस मैच को 9 या 10 विकेट से जीतना चाहिए था और हमें नई गेंद के साथ बेहतर गेंदबाजी करने की जरूरत है।
क्योंकि नई गेंद हमारे लिए स्विंग नहीं कर रही थी और यह हमारे लिए बहुत ही खतरनाक है। हम अपने अगले मैच के अभ्यास सत्र में इस पर काम करेंगे। क्योंकि हमें भारत के खिलाफ जीतने के लिए, हमें सभी तीन विभागों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा, क्योंकि भारत एक मजबूत टीम है। जिसके लिए हम पूरी तैयारी करेंगे। जिससे कि हम भारत को हरा सकें।
0 comments:
Post a Comment