Sponsor

रहीम की धमाकेदार पारी से पाकिस्तान की हार से पांड्या का ये सपना टूटा, बांग्लादेश फाइनल में

एशिया कप में कल खेले गए आखिरी मुकाबले में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 37 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। अब कल भारत और बांग्लादेश के बीच एशिया कप का फाइनल मुकाबला शाम 5:00 बजे से खेला जाएगा।


बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 48.5 ओवरों में 239 रन पर ऑल आउट हो गई। बांग्लादेश की तरफ से विकेट कीपर बल्लेबाज मुश्फिकुर रहीम ने 99 रनों की धमाकेदार पारी खेली। मोहम्मद मिथुन ने भी 60 रनों का महत्त्वपूर्ण योगदान दिया।
बांग्लादेश से मिले 240 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम 50 ओवरों में 9 विकेट खोकर 202 रन बनाए और 37 रन से यह मुकाबला हार गए। पाकिस्तान की तरफ से इमाम उल हक ने 83 रनों की संघर्षपूर्ण पारी खेली, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके।


भारत और बांग्लादेश की टीम फाइनल में पहुंच चुकी हैं। लेकिन आपको बता दें कि पाकिस्तान की इस हार से भारतीय स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का एक सपना टूट गया है। दरअसल हार्दिक पांड्या पाकिस्तान के साथ भारतीय टीम का एशिया कप का फाइनल देखना चाहते थे। क्योंकि भारतीय टीम को चैंपियंस ट्रॉफी में फाइनल ना जिता पाने का उन्हें मलाल है, इसीलिए वे एशिया कप में फाइनल के भारतीय टीम को पाकिस्तान के साथ खेलते हुए देखना चाहते थे।


लेकिन पाकिस्तान की हार से हार्दिक का ये सपना टूट गया। अब भारत और बांग्लादेश का कल दुबई में एशिया कप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। आपको बता दें इस एशिया कप में भारतीय टीम एक भी नहीं हारी है। बांग्लादेश इस एशिया कप में भारतीय टीम से हर चुकी है। लेकिन बांग्लादेश ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए एशिया कप के फाइनल में अपनी जगह बना ली है।


जिस तरह से बांग्लादेश ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 37 रनों से करारी शिकस्त दी है, उसको देखते हुए क्या बांग्लादेश की टीम फाइनल में भारत को हरा पाने में कामयाब हो पाएगा। आप क्या सोचते हो इस बारे में, आप अपने विचार हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

Share on Google Plus

About Unknown

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment