Sponsor

मोहम्मद शहजाद भारत के खिलाफ मैन ऑफ द मैच बनने के बाद दिया ऐसा बयान, हर भारतीय को होगा गर्व

भारत और अफगानिस्तान के बीच कल खेला गया दुबई में एशिया कप का मुकाबला ड्रॉ रहा। दोनों टीमों ने बराबर रन बनाए थे। अफगानिस्तान ने 8 विकेट पर 252 रन बनाए थे। जबकि भारतीय टीम ने 49.5 ओवरों में 10 विकेट पर 252 रन बनाए थे।
यह मैच कोई भी टीम नहीं जीती, यह मैच टाई रहा। लेकिन इस मैच में अफ़ग़ानिस्तान के विकेट कीपर बल्लेबाज मोहम्मद शहजाद ने बहुत बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 116 गेंदों में 124 रनों की धनाजेदर पारी खेली थी। जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया और पुरस्कार से नवाजा गया। शहजाद ने 11 चौके और 7 छक्के भी जड़े थे। शहजाद को 5000 डॉलर का इनामी राशि दी गई। यह इनामी राशि तकरीबन 3.5 लाख की है।


मैन ऑफ द मैच बनने के बाद शहजाद ने प्रेस कांफ्रेंस में अपना बयान देते हुए कहा कि मैं बहुत खुश नहीं हूं, हमने बिना किसी परिणाम के इस मैदान पर पर 6 घंटे तक गुजारा है, लेकिन मैं अपनी टीम के प्रदर्शन से खुश हूं। हमारे पास गंवाने के लिए कुछ था नहीं, इसलिए मैंने अपने खेल को स्वतंत्र रूप से खेलने का सोचा।


मुझे गर्व महसूस हो रहा है, क्योंकि मैंने एशिया में सबसे अच्छी तरफ से इस तरह की एक पारी खेली है। मैंने पूरे टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है, लेकिन मुझे खुशी है कि मैंने इस में अच्छा प्रदर्शन किया है। यह पारी मैंने भारत जैसी मजबूत टीम के खिलाफ खेला है, जिससे मेरा उत्साह काफी बढ़ गया है।


आपको बता दें कि मोहम्मद शहजाद को बहुत ज्यादा इसलिए गर्व हो रहा है, क्योंकि उन्होंने एशिया में यह पारी सबसे मजबूत टीम भारत के खिलाफ खेली है। जिससे उनका मनोबल काफी बढ़ गया है। आपको बता दें कि भरते टीम अफ़ग़ानिस्तान क्रिकेट को बहुत ज्यादा सपोर्ट करता है और अफगानिस्तान को भारतीय टीम दुनिया की एक बहुत बड़ी टीम के रूप में देखना चाहता है।

आपको बता दें कि भारतीय टीम एशिया कप के फाइनल में पहुंच चुकी है। आज बांग्लादेश और पाकिस्तान की टीम में जो भी मुकाबला जीतेगा, वह 28 तारीख को भारतीय टीम से एशिया कप के फाइनल में भिड़ेगा। आप भारतीय टीम के साथ किस टीम को फाइनल में देखना चाहते हैं। आप कमेंट करके जरूर बताएं।

Share on Google Plus

About Unknown

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment