आप जानते ही होंगे कि 28 सितंबर को हुए एशिया कप का फाइनल भारत जीत चुका है और अब भारत का अगला पड़ाव वेस्ट इंडीज के साथ सीरीज है। इस सीरीज का टीम सलेक्शन 29 सितंबर को ही हो गया है।
बीसीसीआई की चयन समिति और भारत के मुख्य कोच ने शनिवार (29 सितम्बर) को वेस्टइंडीज के विरुद्ध खेली जाने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। चयन समिति ने इंग्लैंड में खेली गयी टेस्ट सीरीज में ख़राब प्रदर्शन करने वाले शिखर धवन और दिनेश कार्तिक दोनों को टीम से बाहर कर दिया है।
इसके अलावा रवि शास्त्री चयन समिति के साथ सीमित ओवर क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे रोहित शर्मा को एक बार फिर टेस्ट टीम में नज़रअंदाज़ कर दिया है। जिससे क्रिकेट फैन्स काफी निराश हो गए हैं। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली भी रवि शास्त्री से काफी नाराज़ हुए है। गांगुली इस बात से नाराज है कि आखिर रोहित को क्यों टेस्ट टीम में जगह नहीं मिल रही है।
गांगुली ने ट्वीट द्वारा कहा, “ग्रेट जीत (एशिया कप) रोहित और टीम। रोहित असाधारण थे। हर बार जब मैं टेस्ट टीम में आपका नाम नहीं देखता हूँ तो मुझे बहुत आश्चर्य होता है।
0 comments:
Post a Comment