Sponsor

आखिर क्यों पांड्या पाकिस्तान की हार से खुश नहीं है, बांग्लादेश पहुंचा एशिया कप फाइनल में

कल पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच एशिया कप में सुपर-4 का आखिरी मुकाबला खेला गया। जिसमें बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 37 रनों से करारी शिकस्त दी। इसी के साथ बांग्लादेश में एशिया कप 2018 के फाइनल में जगह बना ली है। अब भारत और बांग्लादेश के बीच एशिया कप का फाइनल मुकाबला कल दुबई में शाम 5:00 से खेला जाएगा।


बांग्लादेश की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 48.5 ओवरों में 239 रन बनाए और ऑल आउट हो गई। बांग्लादेश की तरफ से विकेटकीपर बल्लेबाज मुश्फिकुर रहीम ने 99 रनों की शानदार पारी खेली। मोहम्मद मिथुन ने भी 60 रनों का महत्त्वपूर्ण योगदान दिया। इस तरह बांग्लादेश की टीम ने पाकिस्तान के सामने 240 रनों का लक्ष्य रखा।
240 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम ने 50 ओवरों में 9 विकेट खोकर 202 रन बनाए और 37 रन से यह मुकाबला हार गए। पाकिस्तान की तरफ से युवा बल्लेबाज इमाम उल हक ने 83 रनों की संघर्षपूर्ण पारी खेली, लेकिन इसके बावजूद अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। इस तरह पाकिस्तान की टीम 37 रनों से यह मुकाबला हार गई।


लेकिन आपको बता दें कि पाकिस्तान की इस हार से भारतीय स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या खुश नहीं हैं। क्योंकि हार्दिक पांड्या चाहते थे कि एशिया कप के फाइनल में भारतीय टीम का मुकाबला बांग्लादेश नहीं बल्कि पाकिस्तान से हो। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि 2017 में खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान ने भारत को फाइनल में हराकर चैंपियंस ट्रॉफी थी। जिसमें हार्दिक पांड्या ने मात्र 43 गेंदों 76 रनों की तूफानी पारी खेली थी और जडेजा की गलती की वजह से रन आउट हो गए थे।


इसलिए हार्दिक पांड्या बांग्लादेश से पाकिस्तान की हार पर खुश नहीं है। क्योंकि हार्दिक पांड्या चाहते थे कि भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी का बदला लेते हुए पाकिस्तान को एशिया कप फाइनल में हराए। लेकिन पांड्या का यह सपना अधूरा ही रह गया और अब भारत का मुकाबला बांग्लादेश से एशिया कप के फाइनल में कल दुबई में होगा।


बांग्लादेश ने पाकिस्तान 37 रनों से धमाकेदार जीत दर्ज करके फाइनल में जगह बना ली है। आपके विचार से जिस तरह से बांग्लादेश की टीम ने पाकिस्तान को हराया है, क्या भारतीय टीम को फाइनल में हरा पाएगी। आप क्या सोचते हो इस बारे में, आप अपने विचार हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

Share on Google Plus

About Unknown

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment