Sponsor

एशिया कप में वायरल हुई पाकिस्तान महिला फैन के बारे में पता लगा गया, ये है पूरा मामला

इस साल हो रहे एशिया कप में भारतीय टीम अब तक शानदार प्रदर्शन करते आई है। खासतौर पर पाकिस्तान के खिलाफ अपने दोनों मैच जीत कर उन्होंने अपनी बादशाहत साबित कर दी है। मगर इन सब के बीच टीम इंडिया की जीत में भारतीय खिलाड़ियों के अलावा एक पाकिस्तानी महिला फैन ने भी जमकर सुर्खियां बटोरी है।


रातों-रात सोशल मीडिया पर सनसनी बनने के बाद अब उसके बारे में खबर सामने आ गई है। एशिया कप में भारत-पाक मैच के दौरान सबसे पहले नजर आईं इस महिला फैन के बारे में सब कुछ पता चल चुका है। पाकिस्तान को चीयर करने पहुंची यह वायरल लड़की सोशल मीडिया पर भी जमकर ट्रोल हुई थी।


इस लड़की का नाम रिजला खान है। इस लड़की के बारे में यूएई के एक बॉलीवुड रेडियो स्टेशन सिटी 1016 के ट्वीट से पता चला है। इस ट्वीट में कहा गया है,  'हमने उसे ढूंढा और उसका पता लगा ही लिया। इसका नाम रिजला खान है।'


एक वेब पोर्टल के अनुसार रिजला खान पाकिस्तान के लाहौर की रहने वाली है। रिजला ने लाहौर में ही अपनी स्कूल की शिक्षा पूरी की और अब वहीं की यूनिवर्सिटी में आगे पढ़ाई कर रही है। 20 साल की रिजला का फेवरेट स्पोर्ट क्रिकेट है और विराट कोहली उसके फेवरेट क्रिकेटर हैं।
Share on Google Plus

About Unknown

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment