Sponsor

एशिया कप जिताने के बाद केदार जाधव ने भावुक होकर दिया बड़ा बयान और जीत लिया सभी का दिल

भारत और बांग्लादेश के बीच खेले गए एशिया कप के फाइनल मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को रोमांचक मुकाबले में 3 विकेट से हरा दिया है। भारत की इस जीत के साथ एशिया कप फाइनल में यह सातवीं खिताबी जीत है।


बांग्लादेश ने भारत के सामने 223 रनों का लक्ष्य रखा था। जिसे भारतीय टीम ने 3 विकेट शेष रहते ही आखिरी ओवर की आखिरी गेंद पर हासिल कर लिया। आपको बता दें कि भारत को आखिरी ओवर में 6 रनों की जरूरत थी तथा आखिरी गेंद पर 1 रन की जरूरत थी। आखिरी गेंद पर केदार जाधव ने विजयी शॉट खेलकर भारत को एशिया कप फाइनल जिता दिया।
फाइनल जिताने के बाद इंग्लैंड के दिग्गज पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन ने केदार जाधव का इंटरव्यू लूटा। उस इंटरव्यू के दौरान भावुक होते हुए अपना बड़ा बयान दिया। जब केविन पीटरसन ने उनसे मैच के बारे में पूछा तो केदार जाधव ने अपना बड़ा बयान देते हुए कहा।


जाधव: मैं कुछ महीने पहले भी आईपीएल में इस तरह स्थिति में रह चुका हूं। केदार जाधव ने कहा कि चोट की वजह से एक या दो रन लेने में कठिनाई हो रही थी। लेकिन जिस तरह कुलदीप ने बल्लेबाजी की मुझे आत्मविश्वास भी दिया। मैं अभी भी एक बल्लेबाज हूं जो गेंदबाजी कर सकता है। इतना कहने के बाद ही केदार जाधव की आंखों से आंसू आने लगे और वे भावुक हो गए।


भावुक होने के बाद केदार जाधव ने कहा कि यह कम से कम ग्रेड है या आंसू है। फिर आगे कहा कि चलो कल देखते हैं। इतना कहने के बाद इंटरव्यू खत्म हुआ और भारतीय टीम जीत का जश्न मनाने लगी। रोहित शर्मा ने केदार जाधव को गले से लगा लिया।


आपको बता दें कि इसी तरह चोट लगने के बावजूद केदार जाधव ने आईपीएल में चेन्नई को छक्का लगाकर मैच जिताया था। एशिया कप में भी आखिरी गेंद पर भारत को मैच जिताया।

केदार जाधव की इस बेहतरीन प्रदर्शन पर आपके क्या विचार हैं, आप अपने विचार हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

Share on Google Plus

About Unknown

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment