आज एशिया कप में भारतीय टीम का मुकाबला अफ़ग़ानिस्तान से दुबई में खेला जा रहा है। अफ़ग़ानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। आपको बता दें कि भारतीय टीम पहले ही एशिया कप 2818 के फाइनल में पहुंच गई है।
जैसा कि आप सभी जानते हैं कि भारतीय टीम ने इस एशिया कप में अब तक सभी मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है। आपको बता दें कि फाइनल में भारतीय टीम पहुंच गई है, इस वजह से रोहित शर्मा ने कई बड़े बदलाव टीम में लिए हैं। यहां तक कि रोहित ने खुद को इस मैच आराम दिया है और कप्तानी भी धोनी को दे दी है।
इसके अलावा शिखर धवन, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार और चहल को आराम दिया गया है। इन खिलाड़ियों की जगह पर केएल राहुल, मनीष पांडे, खलील अहमद, दीपक चहर और सिद्धार्थ कौल को आज के मैच में मौका दिया गया है।
भारतीय टीम फाइनल में पहुंच चुकी है, इसीलिए रोहित ने सभी मुख्य खिलाड़ियों को आराम देकर युवाओं को मौका दिया है। जिससे उनकी काबिलियत को और अच्छे से जाना जा सके। इसी वजह रोहित ने आज के मैच में खुद को भी आराम देकर बहुत अच्छा फैसला लिया है। आपको बता दें कि इस मैच में रोहित शर्मा ने कप्तानी धोनी को दी है।
0 comments:
Post a Comment