एशिया कप में आज भारत और हांग कांग के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। टॉस जीतकर हांग कांग की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 285 रन बनाए। शिखर धवन ने शानदार शतक लगाया तो वहीं रायडू ने 60 रनों की शानदार पारी खेली।
रायडू ने दिया चौंकाने वाला बयान
जब भारत की पारी खत्म हो गई थी तब रायडू ने अपनी पारी और कल खेले जाने वाले पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले को लेकर दिया चौंकाने वाला बयान। रायडू ने कहा कि मैं बहुत खुश था क्योंकि मैं बीच में कुछ समय बिता सकता था। विकेट वास्तव में थोड़ा धीमा है। विकेट की धीमी गति के कारण आपको खुद को लागू करने की जरूरत है।
आगे रायडू ने चौंकाने वाला बयान देते हुए कहा कि हमने पाकिस्तान के मुकाबले के बारे में कुछ भी नहीं सोचा है। हम एक अच्छी गेंदबाजी प्रदर्शन करना चाहते हैं और खेल को जीतना चाहते हैं। मैंने काफी समय बाद टीम में वापसी की है, जिससे मैं बहुत खुश हूं।
आप मुझे कमेंट करके बताओ कि क्या भारतीय टीम पाकिस्तान से जीतने में कामयाब हो पाएगी। आप क्या सोचते हो इस बारे में, आप अपने विचार हमें कमेंट करके जरूर बताएं।
0 comments:
Post a Comment