Sponsor

इस भारतीय गेंदबाज ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, सबसे ज्यादा विकेट लेकर छोड़ा सभी को पीछे


भारत में क्रिकेट का खेल सबसे लोकप्रिय खेल माना जाता है। हमारे देश भारत में इस खेल के फैंस की भरमार है। इस खेल में कई रिकॉर्ड हमारे अपने भारतीय टीम के नाम है। जिनमें से अब भारत की महिला टीम भी कई रिकॉर्ड बना रही है। आपको बता दे कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को पहले वनडे में नौ विकेट से हरा दिया। इस दौरान भारतीय महिला टीम की एक खिलाड़ी ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम भी किया है।
इस गेंदबाज ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

भारतीय टीम की तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 300 विकेट लेने वाली दुनिया की पहली महिला गेंदबाज बन गईं हैं। इसी के साथ झूलन गोस्वामी ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ चल रहे वनडे सीरीज में यह उपलब्धि हासिल की है। यह भारत देश के लिए गर्व की बात है।


आपको बता दें कि झूलन गोस्वामी ने अपना 300वां विकेट निपुनी हंसिका को विकेटकीपर तानिया भाटिया के हाथों द्वारा कैच करवा के लिया है। हंसिका के बाद उन्होंने उदेशिका प्रबोधिनी को भी आउट कर दिया था। झूलन ने टेस्ट में 40, वनडे में 205 और टी-20 में पूरे 56 विकेट लिए हैं।
200 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाली महिला गेंदबाज


आपको बता दें कि झूलन गोस्वामी ने 301 विकेट पूरे कर लिए हैं। इस तरह वे दुनिया की पहली सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली महिला गेंदबाज बन गई हैं और भारत देश का नाम रोशन किया। इसी के साथ उन्होंने यह वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।
Share on Google Plus

About Unknown

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment