Sponsor

घायल पांड्या के साथ बाबर आजम ऐसा करेंगे, किसी ने नहीं सोचा था

भारत और पाकिस्तान के बीच कल खेले गए एशिया कप के मुकाबले में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। पाकिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 162 रन ही बना सकी और ऑल आउट हो गई।


लेकिन आपको इस मैच के दौरान घटी एक ऐसी घटना के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे जानकर आप हैरान हो जाओगे। दरअसल मैच के दौरान 18वे ओवर में हार्दिक पांड्या गेंदबाजी कर रहे थे। तभी गेंद फेंकने के बाद पंड्या वहीं जमीन पर गिर पड़े। पंड्या की कमर में तेजी से दर्द हो उठा और वे वहीं घायल हो गए।
घायल पांड्या के साथ बाबर आजम ने ऐसा किया


तभी अचानक बल्लेबाजी कर रहे बाबर आजम हार्दिक पांड्या के पास आए और खेल भावना का आदर करते हुए पांड्या से हालचाल पूछने की कोशिश की। बाबर आजम द्वारा ऐसा किया जाने पर किसी ने सोचा भी नहीं था कि पाकिस्तान के खिलाड़ी होकर बाबर आजम हार्दिक पांड्या का हालचाल पूछने आएंगे।


लेकिन बाबर ने ऐसा कर पूरे हिन्दुस्तान के लोगों का दिल जीत लिया। आपको बता दें कि अक्सर भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों के बीच आपस में गहमागहमी रहती है। लेकिन बाबर आजम ने यह दिखा दिया कि वे एक अच्छे खिलाड़ी होने के साथ-साथ एक अच्छे इंसान भी हैं।

Share on Google Plus

About Unknown

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment