Sponsor

जानिए आखिर कैसे भारतीय टीम से बुरी तरह हारने के बाद भी फाइनल में पहुंच सकती है पाकिस्तान

भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए दूसरे मुकाबले में भी पाकिस्तान को बड़ी हार का सामना करना पड़ा। भारत ने पाकिस्तान को 9 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम एशिया कप के फाइनल में पहुंच गई है।

दोनों टीमों के बीच हुए इस मुकाबले में पाकिस्तान की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पूरे 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 237 रन बनाए थे। जिसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडिया टीम के ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन और रोहित शर्मा ने मिलकर शानदार शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 210 रनों की बड़ी साझेदारी बनाई।
ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन 114 रन बनाकर रनआउट हो गए थे और कप्तान रोहित शर्मा भी अपना शतक पूरा कर लिए थे। वहीं इस मुकाबले को जीतकर भारतीय टीम फाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी है और भारतीय टीम के हाथों मिली बड़ी हार के बावजूद पाकिस्तान की टीम अब भी अपना आखिरी मुकाबला जीतकर फाइनल में जा सकती है।


दरअसल इस एशिया कप में अपने चारों मुकाबले जीतने के बाद भारतीय टीम फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ही चुकी है, लेकिन अब भी फाइनल में एक टीम की जगह खाली है ऐसे में अगर पाकिस्तान की टीम अपने आख़िरी मुकाबले में बांग्लादेश को हरा देती है तो फिर वह भी फाइनल में जगह बनाने में सफल हो जाएगी। लेकिन अगर इस मैच में बांग्लादेश जीत जाती है तो पाकिस्तान इस टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी।


वहीं पाकिस्तान और बांग्लादेश के मैच के बाद भारतीय टीम को अपना अगला मुकाबला अफगानिस्तान के खिलाफ खेलना है। ऐसे में अगर भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ अपना आखिरी मुकाबला हार भी जाती है तब भी भारत को फाइनल मुकाबला खेलेगी, क्योंकि भारतीय टीम एशिया कप 2018 के फाइनल में पहुंच चुकी है।


अगर देखा जाए तो पाकिस्तान की टीम आखिरी मुकाबले में बांग्लादेश को आसानी से हरा सकती है क्योंकि अब तक इस एशिया कप में बांग्लादेश टीम का प्रदर्शन इतना अच्छा नहीं रहा है। ऐसे में देखने वाली बात होगी कि दोनों टीमों के बीच खेले जाने वाले अगले मुकाबले में कौन सी टीम जीतेगी और भारत के साथ फाइनल खेलेगी।


आपको क्या लगता है कि एशिया कप के फाइनल में भारतीय टीम से कौन सी टीम भिड़ेगी। पाकिस्तान या बांग्लादेश, आप क्या सोचते हो इस बारे में, आप अपने विचार हमें कमेंट करके जरूर बताएं।


Share on Google Plus

About Unknown

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment