Sponsor

इंग्लैंड से बुरी तरह हारने के बाद कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री के बीच आई दरार

क्रिकेट फैक्ट्स: भारतीय कोच रवि शास्त्री का कहना है कि इंग्लैंड से टेस्ट सीरीज हारने की वजह उनको प्रैक्टिस मैच ना मिलने की है। उन्होंने कहा टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अधिक से अधिक प्रैक्टिस मैच खेलना चाहती है।
टीम इंडिया के लिए प्रैक्टिस मैच एक अनबन का कारण बन गई है। सुनील गावस्कर समेत कई दिग्गज मानते हैं कि इंग्लैंड में टीम इंडिया की हार की एक वजह प्रैक्टिस मैचों की कमी होना ही थी। हालांकि, टीम के प्रबंधन में इस बात पर मतभेद भी है। कप्तान विराट कोहली यह मानते हैं कि ऐसे मैच खेलने से भी टीम को ज्यादा फायदा नहीं मिलता। दूसरी ओर कोच रवि शास्त्री को लगता है कि ज्यादा प्रैक्टिस मैच होने चाहिए और वह प्रैक्टिस मैच के पक्ष में हैं।


भारतीय टीम ने इंग्लैंड दौरे पर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले सिर्फ एक प्रैक्टिस मैच ही खेला था। एसेक्स के खिलाफ यह मैच भी पहले चार दिन के लिए प्रस्तावित किया गया था। लेकिन बाद में टीम इंडिया के आग्रह पर इसे तीन दिन का कर दिया गया था। इस मैच के बाद भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैच खेले गए थे।
कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री में आई दरार


इंग्लैंड ने भारत बनाम यह सीरीज 4-1 से जीती थी और अब विराट और टीम के कोच के बीच ये बहस चल रही है कि टीम जिस वजह से हारी है। रवि शास्त्री का मानना है कि प्रैक्टिस मैच की कमी से यह हुआ है वही विराट कोहली उनके पक्ष में नहीं है। इसीलिए कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री के बीच दरार आ चुकी है।


भारतीय टीम का अब अगला महत्वपूर्ण दौरा ऑस्ट्रेलिया का है। इस दौरे के लिए टीम नवंबर में ऑस्ट्रेलिया जाएगी। भारतीय टीम इस टेस्ट सीरिज़ से पहले अधिक से अधिक प्रैक्टिस मैच खेल सकती है। भारतीय टीम इस दौरे पर पहले तीन टी20 मैच खेलेगी। इसके बाद चार मैचों की टेस्ट सीरिज़ होगी। भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे का अंत वनडे सीरिज़ खेलकर होगा हो की मजेदार होगा।
Share on Google Plus

About Unknown

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment