Sponsor

एशिया कप फाइनल से पहले बांग्लादेश के कप्तान मशरफे मुर्तजा ने कही दिल छू लेने वाली बात

अाज शाम 5 बजे से भारत और बांग्लादेश के बीच एशिया कप का फाइनल मुकाबला दुबई के इंटरनैशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। बांग्लादेश ने अपने अंतिम मुकाबले में पाकिस्तान को 37 रनों से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।


बांग्लादेश के कप्तान मशरफे मुर्तजा ने फाइनल मैच से एक दिन पहले कहा था कि उन्हें भारतीय टीम को एक बेहतरीन टीम करार देने में कोई भी संकोच नहीं है। भारतीय टीम दुनिया की एक मजबूत टीम है। लेकिन उन्होंने आगे उन्होंने दिल छू लेने वाली बात को कहते हुए कहते हैं कि हमने उसी दिन एशिया कप जीत लिया था तमीम इक़बाल ने एशिया कप के पहले मैच में टूटे हुए हाथ से बल्लेबाजी करने आया था।


आपको बता दें कि तमीम इक़बाल एशिया कप का पहला मैच खेलने के बाद से ही एशिया कप से बाहर हो गए थे। दरअसल पहले ही मैच में उनके एक हाथ फ्रैक्चर हो गया था। इसलिए वे रिटायर्ड हर्ट हो गए थे। लेकिन जब बांग्लादेश के 9 विकेट गिर गए थे तब मुश्फिकुर रहीम का बल्लेबाजी में साथ देने के लिए तमीम इक़बाल एक हाथ से बल्लेबाजी करने आए और रहीम का भरपूर साथ दिया।


मशरफे मुर्तजा ने आगे कहा कि तमीम इक़बाल और शाकिब अल हसन चोट की वजह से फाइनल में नहीं खेलेंगे। रहीम भी फिट नहीं होने के बावजूद खेलने का फैसला किया है। मैच से एक दिन पहले बांग्लादेश के कप्तान ने कहा, " ईमानदारी से कहूं तो जिस समय तमीम इक़बाल श्रीलंका के खिलाफ मुश्फिकुर की मदद के लिए अंतिम खिलाड़ी के रूप में एक हाथ से बल्लेबाजी करने के लिए मैदान में उतारे, तभी हमने एशिया कप जीत लिया था।


तमीम इक़बाल और शाकिब अल हसन चोट की वजह से पहले ही एशिया कप से बाहर हो गए हैं। कप्तान मशरफे मुर्तजा और विकेट कीपर मुश्फिकुर रहीम दोनों ही पूरी तरह से फिट नहीं है। इसके बावजूद मशरफे मुर्तजा और रहीम एशिया कप का फाइनल अपने देश को जिताने के लिए खेलेंगे।


बांग्लादेश पूरे जोश के साथ एशिया कप का फाइनल खेलने के लिए उतरेगा। आपको क्या लगता है कि क्या बांग्लादेश की टीम भारतीय टीम को एशिया कप फाइनल में हरा सकती है। आप क्या सोचते हो इस बारे में, आप अपने विचार हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

Share on Google Plus

About Unknown

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment