आज शाम 5:00 बजे से भारत और अफगनिस्तान के बीच एशिया कप के सुपर-4 का मुकाबला दुबई के इंटरनैशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम ने पाकिस्तान को हराकर एशिया कप के फाइनल में जगह बना ली है। आपको बता दें कि भारतीय टीम इस एशिया कप 2018 में अभी तक एक भी मैच नहीं हारी है। उसके बावजूद पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली पाकिस्तान पर धमाकेदार जीत के बावजूद रोहित शर्मा की कप्तानी से खुश नहीं हैं।
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन से बिल्कुल भी खुश नहीं हैं। एशिया कप शुरू होने से पहले ये मीड जताई जा रही थी कि नियमित भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली की गैरमौजूदगी में युवा बललेबाज केएल राहुल को 3 नंबर पर मौका जरूर दिया जाएगा। लेकिन रोहित शर्मा ने केएल राहुल को मौका ना देकर दिनेश कार्तिक को एशिया कप में मौका दिया। सौरव गांगुली चाहते हैं कि दिनेश कार्तिक की जगह युवा बल्लेबाज केएल राहुल को मौका दिया जाए।
इंडिया टीवी कि रिपोर्ट के अनुसार गांगुली ने कहा कि, "भारतीय टीम जब इंग्लैंड दौरे पर थी, तब दिनेश कार्तिक रन नहीं बना रहे थे और यदि वर्ल्ड कप के लिए आप टीम बना रहे हैं तो युवा बल्लेबाज केएल राहुल और ऋषभ पंत का नाम कार्तिक से पहले आना चाहिए। यदि दिनेश कार्तिक को टीम में बतौर विकेट कीपर बल्लेबाज रखा गया है तो ठीक है, लेकिन कार्तिक से बेहतर बल्लेबाज केएल राहुल हैं। विकेट कीपर और बल्लेबाजी के लिए महेंद्र सिंह धोनी टीम में अपनी भूमिका बखूबी निभा रहे हैं।
0 comments:
Post a Comment