इस एशिया कप 2018 में टीम इंडिया ने अभी तक एक भी हार का सामना नहीं किया है और अब तक खेले गए तीन मैचों में शानदार जीत दर्ज की हैं। इसके बाद भी भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने टीम इंडिया में कुछ कमियां निकाली है और वो चाहते है कि इसे जल्द से जल्द दूर किया जाएं।
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन से बिल्कुल भी खुश नहीं है। एशिया कप शुरू होने से पहले ये उम्मीद जताई जा रही थी कि विराट कोहली की गैरमौजूदगी में केएल राहुल को नंबर 3 पर मौका जरूर दिया जायेगा, लेकिन अब तक उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं दिया गया हैं। गांगुली यही चाहते है कि दिनेश कार्तिक के स्थान पर केएल राहुल को जगह मिलनी चाहिए।
इंडिया टीवी के अनुसार गांगुली ने कहा, “इंग्लैंड में सबने ये देखा कि दिनेश कार्तिक रन नहीं बना रहे थे और अगर आप वर्ल्डकप के लिए टीम बना रहे हैं तो युवा केएल राहुल और ऋषभ पंत के नाम कार्तिक से पहले ही आने चाहिए। दिनेश कार्तिक अगर टीम में बतौर विकेटकीपर हैं तब तक ठीक है, लेकिन बेहतर बल्लेबाज राहुल ही है।
पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली के इस बयान से क्या आप सहमत हैं, आप अपने विचार हमें कमेंट करके जरूर बताएं।
0 comments:
Post a Comment