सहवाग, गांगुली के साथ भारतीय टीम की हार पर भड़के चेतन चौहान, कह दिया बर्खास्त कर देना चाहिए रवि शास्त्री को
चेतन चौहान ने रवि शास्त्री को कोच पद से हटाने की मांग की
भारत के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर चेतन चौहान ने इंग्लैंड में खेले गए टेस्ट सीरीज में भारत को मिली 1-4 की हार के लिए इंडिया के मुख्य कोच रवि शास्त्री को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि उन्हें नवंबर में आस्ट्रेलिया दौरे से पहले बर्खास्त कर देना चाहिए।
उत्तरप्रदेश के खेल मंत्री भी पूर्व क्रिकेटरों द्वारा रवि शास्त्री को कोच पद से हटाने जाने की मांग पर सहमत हैं। उन्होंने भी कहा, 'भारत के मुख्य कोच रवि शास्त्री को आस्ट्रेलिया दौरे से पहले ही हटा देना चाहिए। रवि शास्त्री बहुत ही अच्छे कमेंटेटर हैं और उन्हें ऐसा ही करने देना चाहिए।'
चौहान ने कहा कि भारतीय टीम को बेहतर प्रदर्शन करना चाहिए था। दोनों टीमें बराबरी की ही थीं। लेकिन भारत की टीम इंग्लैंड के पीछे के बल्लेबाजों पर भी लगाम नहीं लगा सकी। पूर्व भारतीय खिलाड़ी चेतन चौहान ने रवि शास्त्री के इस बयान की भी आलोचना की जिसमें उन्होंने विराट कोहली की इस टीम को 'विदेश का दौरा करने वाली सर्वश्रेष्ठ टीम' करार किया था।
उन्होंने कहा, 'मैं इनकी इस बात से बिल्कुल सहमत नहीं हूं। 1980 के दशक में भारतीय टीम विश्व का दौरा करने वाली सर्वश्रेष्ठ टीम थी।' दुबई में एशिया कप क्रिकेट चैम्पियनशिप में भारत की संभावनाओं के बारे में चौहान ने कहा कि टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण है जिससे शायद बेहतर टीम बनी है और जीतने की उम्मीद भी है।
चौहान से पहले भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली और भारत के बड़े दिग्गज वीरेंद्र सहवाग भी शास्त्री को हटाने की मांग कर चुके हैं।
0 comments:
Post a Comment