Sponsor

हॉन्ग कॉन्ग को हराने के बाद पाकिस्तान के कप्तान सरफराज ने भारत को हराने के लिए कही ये बात

पाकिस्तान और हांग कांग के बीच रविवार को खेले गए एशिया कप के दूसरे मैच में पाकिस्तान की टीम ने हांग कांग को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। गौरतलब है कि हांग कांग की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मात्र 116 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।
पाकिस्तान ने हांग कांग पर आसान जीत दर्ज की


117 रनों के मिले आसान से लक्ष्य को पाकिस्तान की टीम ने बड़ी ही आसानी से 2 विकेट खोकर यह मैच 8 विकेट जीत लिया। पाकिस्तान की तरफ से इमामुल हक ने नाबाद अर्धशतक बनाया।
पाकिस्तान के कप्तान सरफराज ने भारत को हराने के लिए कही ये बात


पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद ने कहा कि एक कप्तान के रूप में, मैंने कुछ चीजें देखीं जिन पर हमें काम करना चाहिए। हमें इस मैच को 9 या 10 विकेट से समाप्त करना चाहिए था और हमें नई गेंद के साथ बेहतर गेंदबाजी करने की जरूरत है। नई गेंद हमारे लिए स्विंग नहीं कर रही थी और यह हमारे लिए खतरनाक है। हम अपने अगले अभ्यास सत्र में इस पर काम करेंगे। भारत के खिलाफ जीतने के लिए, हमें सभी तीन विभागों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।


आपको बता दें कि 19 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप का महामुकाबला खेला जाएगा। जिसके लिए पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद ने भारतीय टीम से जीतने के लिए अपनी कमियों को सुधारने की बात कही है। इससे यह पता चलता है कि पाकिस्तान की टीम भारत के खिलाफ होने वाले मुकाबले को किसी भी हाल में जीतना चाहता है।
आप मुझे कमेंट करके बताओ कि आपके विचार से 19 सितंबर को होने वाले भारत-पाकिस्तान मुकाबले में कौन सी टीम विजेता होगी। आप अपनी राय कमेंट के माध्यम से जरूर दें।
Share on Google Plus

About Unknown

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment