किसी भी खेल में खिलाड़ियों के बीच अक्सर अनबन की खबरें सुनने में आती रहती है। कई बार तो खिलाड़ी मैच के दौरान भावनाओं में बहकर अपने साथी खिलाड़ियों या विपक्षी टीम के खिलाड़ियों से कहासुनी भी कर लेते हैं, लेकिन इसके दौरान ऐसा नहीं होता कि उस कहासुनी के बाद उनके बीच संबंध खराब हो जाए।
कई बार मीडिया इन खिलाड़ियों के आपसी संबंधों को तोड़ मरोड़ कर दिखाती है। मगर इन खिलाड़ियों के बीच अनबन जैसी कोई बात ही नहीं होती। अगर भारतीय खिलाड़ियों के बीच संबंधों की बात करें तो गौतम गंभीर और विराट कोहली जैसे दिग्गज खिलाड़ी के बीच के अनबन की बात हमेशा से सुर्खियों में रही है।
विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच आईपीएल 2013 के दौरान मैदान पर कहासुनी हुई थी। इसके बाद इन दोनों के संबंधों को लेकर अक्सर चर्चा रही कि इन दोनों खिलाड़ियों में आपस में बिल्कुल नहीं बनती। लेकिन जब उस 2013 के आईपीएल के बाद इंडिया टीम में वापसी करने वाले गंभीर प्रेक्टिस के दौरान कोहली से हंसी मजाक करते नजर आए दूसरे टेस्ट में जगह नहीं दिये जाने पर भी उनके मन में कोहली के लिए कोई नाराजगी नजर नहीं थी और वो ड्रेसिंग रूप में कोहली के साथ गप्पे मारते हुए नजर आए। इन दोनों के इस व्यवहार से ये साफ देखा जा सकता है कि इन दोनों के बीच अनबन जैसी कोई बात नहीं थी। बल्कि कोहली के लिए गंभीर हमेशा एक सीनियर खिलाड़ी की तरह रहे हैं। गंभीर हमेशा कोहली को उच्च कोटि का बल्लेबाज मानते है और उनकी तारीफ भी करते है।
जब कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना पहला शतक जमाया था तब दूसरे छोर पर गंभीर भी उनके साथ थे और मैच खत्म होने के बाद उन्होंने कुछ ऐसा किया जिससे ये साबित होता है कि गंभीर विराट का कितना सम्मान करते हैं। 24 दिसंबर 2009 में भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए चौथे मैच में श्रीलंकाई टीम ने 315 रन बनाकर भारत को जीत के लिए 316 रनों का लक्ष्य दिया था। भारतीय टीम की शुरूआत अच्छी तो नहीं रही थी और उन्होंने अपने दो विकेट सचिन तेंदुलकर और वीरेन्द्र सहवाग का सिर्फ 23 रनों के स्कोर पर खो दिया था।
इसके बाद गंभीर ने कोहली के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया और तीसरे विकेट के लिए 224 रनों की साझेदारी की। गंभीर और कोहली दोनों ने इस मैच में शतकीय पारी खेली थी। कोहली 107 रन बनाकर आउट हुए थे, वहीं गंभीर 150 रनों की पारी खेलने के बाद भी नाबाद लौटे। भारत ने यह मैच इन दोनों की शानदार पारियों की बदौलत 7 विकेट से जीत लिया था। गंभीर को उनकी शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया लेकिन उन्होंने खुद को इस पुरस्कार का सही हकदार ना मानते हुए मैन ऑफ द मैच का यह पुरस्कार विराट कोहली को दे दिया।
0 comments:
Post a Comment