जैसा कि आप सभी जानते ही है कि भारत और पाकिस्तान के बीच 19 सितंबर 2018 को पहला मुकाबला खेला गया था जिसमें भारत ने पाकिस्तान को 8 विकेट के बड़े अंतर से हराया। 21 सितंबर के बाद अब भारत और पाकिस्तान का दूसरा मुकाबला आज शाम 5:00 बजे से खेला जाना है।
हाल ही में पाकिस्तान आर्मी ने भारत के एक जवान (नरेंद्र) को बॉर्डर से उठाकर उनके साथ काफी क्रूर व्यवहार किया है और ये काफ़ी खबर सुर्खियों में है। पाकिस्तानी आर्मी ने भारतीय जवान नरेंद्र को बॉर्डर से उठाकर उन्हें 9 घंटे तक करंट दिया और फिर उनके आंखें निकालकर टांग भी काट दी। ऐसी बेरहम हरकत के बाद उन्होंने उनके शव को बॉर्डर पर फेंक दिया।
इस बुरी हरकत के बाद सारे भारतीय जवान और भारतवासी गुस्से में हैं और वे पाकिस्तान से जुड़ी हर वस्तुओं का बहिष्कार भी कर रहे हैं। यह पूरा वाकिया 19 सितंबर का बताया जा रहा है जिसमें एक तरफ भारत-पाकिस्तान का मैच चल रहा था तो दूसरी ओर हमारे भारत का जवान अपनी अंतिम सांसे गिन रहा था।
पाकिस्तान की इस हरकत को देखकर जिस तरह का गुस्सा भारतीयों में देखने को मिल रहा है उसके अनुसार भारत और पाकिस्तान के होने वाले आगामी मैच जो आज खेला जाएगा उसे रद्द किया भी किया जा सकता है। अगर मैच होता भी है तो इसका असर आज के मैच में भी देखने को मिल सकता है।
आपको क्या लगता कि जिस तरह की हरकत पाकिस्तान की आर्मी ने भारतीय जवान के साथ किया है, क्या भारत-पाकिस्तान का मैच बीसीसीआई को कराना चाहिए या नहीं। आप क्या सोचते हो इस बारे में, आप अपने विचार हमें कमेंट करके जरूर बताएं
0 comments:
Post a Comment