इंग्लैंड दौरे में बेशक टीम इंडिया निराशाजनक प्रदर्शन कर रही है लेकिन बीसीसीआई ने उन्हें जरूर खुश कर दिया है। सीरीज के बीच में ही बीसीसीआई ने खिलाड़ियों और मुख्य कोच रवि शास्त्री को ये गिफ्ट देकर मालामाल कर दिया है।
Copyright Holder: Cricket Facts
आपको बता दे कि बीसीसीआई ने रविवार को मुख्य कोच और दूसरे खिलाड़ियों को दी गई सैलरी की जानकारी शेयर की है। मैच खेल रहे खिलाड़ियों को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की रिटेनर फीस मिली, जबकि टेस्ट खिलाड़ियों को आईसीसी की ओर से टेस्ट रैंकिंग की इनामी राशि का हिस्सा भी दे दिया गया।
Copyright Holder: Cricket Facts
भले ही इंग्लैंड दौरे पर रवि शास्त्री की भूमिका और काम करने के तरीके पर सवाल उठ रहे हैं, उसके बाद भी शास्त्री को 18 जुलाई से 17 अक्टूबर के बीच टीम की कोचिंग के लिए एडवांस में 2.05 करोड़ रुपए मिले हैं। शास्त्री को 2017 से टीम इंडिया के कोच पद पर रखा गया है और उनका अनुबंध अगले साल इंग्लैंड में होने वाले 2019 विश्व कप तक रहेगा।
खिलाड़ियों को इतनी राशि मिली
Copyright Holder: Cricket Facts
विराट कोहली को दक्षिण अफ्रीका में वनडे और टेस्ट सीरीज और आईसीसी की इनामी राशि मिलाकर 1.25 करोड़ रुपए मिले हैं। वहीं हार्दिक पांड्या को अक्टूबर 2017 से मार्च 2018 के बीच 90 प्रतिशत टैक्स फ्री रिटेनर फीस के रूप में 1.11 करोड़ रुपए रुपए मिले।
Copyright Holder: Cricket Facts
भारतीय टीम के वनडे और टी-20 उपकप्तान रोहित शर्मा को दक्षिण अफ्रीका दौरे और निदाहास ट्रॉफी का मिलाकर 1.14 करोड़ रुपए मिले हैं। रोहित शर्मा को 29 लाख रुपए आईसीसी की इनामी राशि से मिले हैं। जिस वजह से उनके खाते में करीब एक करोड़, 42 लाख रुपए आए हैं।
चेतेश्वर पुजारा भी हुए माला माल
Copyright Holder: Cricket Facts
चेतेश्वर पुजारा को केवल टेस्ट क्रिकेट के ही खिलाड़ी माने जाते है, लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि वह बीसीसीआई से कितनी राशि ले चुके हैं। चेतेश्वर पुजारा को आईसीसी की इनामी राशि के तौर पर 29 लाख रुपए और दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज के लिए मैच फीस के लिए 60 लाख रुपए, अक्टूबर 2017 से दिसंबर 2017 में 92 लाख रुपए मिले। जनवरी से मार्च 2018 में एक करोड़ एक लाख 25 हजार रुपए मिले। इस तरह पुजारा को कुल करीब तीन करोड़ रुपए की राशि मिली।
Chor h ravi shastri
ReplyDelete