Sponsor

भारत से मिली शर्मनाक हार के बाद सरफराज ने इन पर फोड़ा हार ठीकरा, रोहित-धवन पर दिया ये बड़ा बयान

जैसा कि आप सभी जानते हैं कि कल खेले गए एशिया कप के सुपर-4 के मुकाबले में पाकिस्तान की टीम भारतीय टीम से 9 विकेट से बुरी तरह हार गई है। टॉस जीतकर पाकिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 237 रन बनाए।
पाकिस्तान से मिले 238 रनों के आसान से लक्ष्य को भारतीय टीम ने मात्र एक विकेट खोकर 9 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की। रोहित शर्मा और शिखर धवन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया। रोहित ने नाबाद 111* और धवन ने 114 रन बनाए।


भारतीय टीम से मिली करारी हार के बाद पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद ने हार ठीकरा फोड़ते हुए अपने उन्होंने बताया कि हमने इस मैच कैचें छोड़ी। जिसकी वजह से भारतीय टीम के ओपनर शानदार साझेदारी करने में सफल हुए। आगे सरफराज ने कहा कि यदि हमने कैच नहीं छोड़े होते तो भारतीय टीम के लिए इतना आसान नहीं था। कप्तान रोहित शर्मा की कैच इमाम उल हक ने छोड़ी थी।


आगे सरफराज ने कहा कि भारतीय टीम के दोनों ओपनर ने बहुत ही शानदार बल्लेबाजी की। जिसकी वजह से हम दुबारा खेल में वापस नहीं आ सके और मैच हार गए। आगे सरफराज ने कहा कि हमें फाइनल पहुंचने के लिए एक मुकाबले की जीत की दरकार है। हम अपने अगले मुकाबले के लिए कौशल को और अधिक सुधारने की जरूरत है।


आपको बता दें कि इस जीत के साथ भारतीय टीम एशिया कप के फाइनल मुकाबलेे में पहुंच गई है। यदि पाकिस्तान अपना अगला मुकाबला बांग्लादेश को हरा देती है तो एक बार फिर से फाइनल में भारत-पाकिस्तान का मुकाबला देखने को मिलेगा।

आपको क्या लगता है कि क्या पाकिस्तान की टीम बांग्लादेश को हराकर फाइनल में जगह बना पाएगा। आप क्या सोचते हो इस बारे में, आप अपने विचार हमें कमेंट करके जरूर बताएं।


Share on Google Plus

About Unknown

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment