एशिया कप का फाइनल मुकाबला भारत ने 3 विकेट से जीत लिया है। भारत और बांग्लादेश के बीच हुए एशिया कप के फाइनल मुकाबले में आखिरी गेंद पर भारतीय टीम ने जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने 7 एशिया कप फाइनल जीत लिया है।
गौरतलब है कि टॉस हारकर बांग्लादेश की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 48.3 ओवर में 222 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। बांग्लादेश की तरफ से लिटन दास ने शानदार शतकीय पारी खेली। लिटन दास ने अपनी टीम के लिए 117 गेंदों में 121 रन बनाए। जिसमे उन्होंने 12 चौके और 2 छक्के भी जड़े थे। इसके अलावा मेहंदी हसन 32, इर्मुल कयास 2, रहीम 5, मिथुन 2, महमुदुल्लाह 4, सौम्य सरकार 33 रन बनाए।
223 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने 50 ओवरों में 7 विकेट पर 223 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इसी के साथ भारतीय टीम ने सातवीं बार एशिया कप का खिताब जीत लिया है। भारत की तरफ से रोहित शर्मा ने 48, धवन 15, रायडू 2, कार्तिक 37, धोनी 36, केदार जाधव 23, जडेजा 23, भुवनेश्वर 21 और कुलदीप यादव ने 5 रन बनाए।
अगर भारतीय गेंदबाजों की बात की जाए तो कुलदीप ने 3 विकेट लिए। केदार जाधव ने 2 विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह और चहल ने 1-1 विकेट लिए।
आपको बता दें कि कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में पहली कोई बड़ा टूर्नामेंट का फाइनल जीता है। इसी के साथ रोहित ने भारतीय टीम को अपनी कप्तानी में फाइनल जिताकर इतिहास रच दिया है।
0 comments:
Post a Comment