भारत और बांग्लादेश के बीच खेले गए सुपर-4 के पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 7 विकेट से हरा दिया है। बांग्लादेश की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 173 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। बांग्लादेश की तरफ से मेहंदी हसन ने सर्वाधिक 42 रनों का योगदान दिया।
174 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने 3 विकेट खोकर 7 विकेट से यह मुकाबला आसानी से जीत लिया। भारत की तरफ से कप्तान रोहित शर्मा ने 83 रनों की नाबाद पारी खेली। भारतीय गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया।
जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार ने 3-3 विकेट लिए तो वहीं डेढ़ साल बाद वापसी कर रहे स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने 4 विकेट झटके। रविन्द्र जडेजा ने 10 ओवर में 29 रन देकर 4 विकेट लिए। जडेजा की इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
जडेजा ने पाकिस्तान के बारे में कही ये बात
मैन ऑफ द मैच चुने जाने के बाद प्रेस कांफ्रेंस में रविन्द्र जडेजा ने पाकिस्तान के लिए कही ऐसी बात, जो कोई भी नहीं सोचा था। रविन्द्र जडेजा ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि आखिरकार, मैं एक वनडे में 15 महीने के बाद खेल रहा हूं। मुझे मौका मिलने पर मैं हमेशा एक निशान बनाना चाहता था। अंत में, मुझे आज एक मौका मिला और मैं अपने प्रदर्शन से बहुत खुश हूं।
आगे जडेजा ने कहा कि कुलदीप और चहल भी अच्छी गेंदबाजी कर रहे थे और सौभाग्य से मैं दूसरे छोर पर विकेट प्राप्त कर रहा था। इस तरह गेंदबाजी काम करती है। मैं साबित करने और हर प्रारूप में प्रदर्शन करने की कोशिश करता हूं।
आगे जडेजा ने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ अवसर आने पर मैं भी बल्ले के साथ अपनी भूमिका निभाने की कोशिश करूंगा। जिस तरह मैंने आज गेंदबाजी में अच्छा प्रदर्शन किया है, इसी तरह पाकिस्तान के खिलाफ बल्लेबाजी में मौका मिलने पर उसमें भी अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करूंगा।
जिस तरह से भारतीय टीम ने बांग्लादेश को आसानी से हरा दिया है, क्या उसी तरह से पाकिस्तान को भी भारतीय टीम हरा पाने में कामयाब हो पाएगी। आप क्या सोचते हो इस बारे में, आप अपने विचार हमें कमेंट करके जरूर बताएं।
0 comments:
Post a Comment