टॉलीवुड की अभिनेत्री श्री रेड्डी ने सुर्खियों में बने रहने के लिए उन्होंने टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को निशाना बनाया है। श्री रेड्डी ने फेसबुक पर सचिन को लेकर एक विवादित पोस्ट लिख कर अप्रत्यक्ष रूप से सचिन का नाम अपने साथ जोड़ा है। लेकिन उनकी सचिन तेंदुलकर का नाम खराब करने की कोशिश सोशल मीडिया पर नाकाम ही रह गई। लोगों ने उनके इस हरकत का जवाब उन्हें ही सोशल मीडिया पर ट्रोल करके दिया है।
श्री रेड्डी ने अपने पोस्ट में सचिन के बारे में यह लिखा
श्री रेड्डी ने अपनी पोस्ट में यह लिखा, एक रोमांटिक लड़का जिसका नाम सचिन तेंदुलकर है। वो जब हैदराबाद आया था तब एक चार्मिंग गर्ल ने उसके साथ रोमांस किया था। चामुंडेश्वर स्वामी इसमें बिचौलिया था। ये महान व्यक्ति अच्छा खेल सकता है, मेरा मतलब अच्छे से रोमांस कर सकता है।
आप जानते ही होंगे कि सचिन तेंदुलकर देश के सबसे सम्मानित विशिष्ट व्यक्तियों में से एक हैं। ऐसे में लोगों को श्री रेड्डी की ये हरकत बिलकुल भी रास नहीं आई। सचिन के बारे में ऐसा विवादित बयान देकर श्री रेड्डी ने अपने लिए मुसीबत ले ली है। सचिन के फैंस ने रेड्डी के ऊपर ऐसा जवाबी हमला किया कि उनके पास कोई भी जवाब ही नहीं था।
उनकी पोस्ट पर एक प्रशंसक ने कहा, सचिन पाजी को हाथ लगाने की कोशिश भी ना करना। सचिन तेंदुलकर सिर्फ एक नाम ही नहीं है वो हमारे लिए एक भावना हैं। तुमने तेलुगू फिल्म स्टार्स को पहले निशाना बनाने की कोशिश की थी और अब खेल जगत के स्टार्स की ओर बढ़ रही हो।
एक अन्य प्रशंसक ने यह लिखा, अगर आपके पास सबूत हो तो कोर्ट के सामने रखे। बेकार की पब्लिसटी हासिल करने के लिए ऐसी हरकत मत करो।
0 comments:
Post a Comment