Sponsor

तोहफा: हार्दिक ने इंग्लैंड से लौटते ही अपने पिता को नींद से जगाया और दिया सबसे बड़ा तोहफा

भारतीय टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का हाल ही में संपन्न इंग्लैंड दौरे में ज्यादा प्रभावी नहीं रहे है। उन्हें पांचवें व अंतिम टेस्ट के लिए अंतिम एकादश में शामिल भी नहीं किया गया था, क्योंकि पहले के चार टेस्ट मैचों में उनका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा था।


ट्रेंट ब्रिज में हुए तीसरे टेस्ट में पांच विकेट लेने वाले प्रदर्शन को छोड़कर हार्दिक पांच मैचों की सीरीज में खास जश्न नहीं मना सके। हालांकि, भारत लौटकर हार्दिक ने अपने पिता को अपने तोहफे से जरूर आश्चर्यचकित कर दिया।
पंड्या ने दिया अपने पिता को सरप्राइज


पांड्या इंग्लैंड के दौरे से लौटने के बाद सीधा अपने पिता से मिलने गए। उन्होंने देर रात अपने पिता को नींद से भी उठा दिया और यह दृश्य देखने लायक रहा। घर लौटते ही जब हार्दिक ने अपने पिता को नींद से जगाया तो बेटे को देखते ही वह उसे गले लगा बैठे। दोनों कुछ सेकंड्स के लिए एक-दूजे से गले मिलते रहे। इसके बाद हार्दिक ने अपने पिताजी के गाल पर एक किस भी की।


पांड्या ने इस पांच मैचों की सीरीज में कुल 10 विकेट और 184 रन के साथ समाप्त की। वह टीम इंडिया के साथ गुरुवार को संयुक्त अरब अमीरात के लिए रवाना भी नहीं हुए। उन्होंने पहले अपने पिताजी से मिलना उचित समझा और अब सीधे 18 सितंबर को हांगकांग के खिलाफ मुकाबले से पहले वह टीम इंडिया के साथ जुड़ेंगे। टीम इंडिया के लिए पांड्या का फॉर्म महत्वपूर्ण होगा क्योंकि टीम अपने नियमित कप्तान विराट कोहली के बिना ही वहां गई हैं।
टीम इंडिया एशिया कप 2018 में अपने पहले मैच की शुरुआत 18 सितंबर को हांगकांग के खिलाफ करेगी। इसके अगले ही दिन टीम इंडिया का मैच पाकिस्तान से होगा जिसका सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे है। टीम इंडिया को हार्दिक पांड्या से ऑलराउंड प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी क्योंकि वह आक्रामक बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी में भी माहिर हैं।
Share on Google Plus

About Unknown

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment