23 तारीख को पाकिस्तान की एशिया कप की हार के बाद भारतीय फैंस को बदला लेने का मौका मिल गया। सोशल मीडिया पर पाकिस्तान का जमकर उड़ाया गया मजाक।
गौरतलब है भारतीय टीम ने 23 तारीख को खेले गए एशिया कप के सुपर-4 के मुकाबले में पाकिस्तान को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी। भारतीय फैंस इस जीत को 14 महीने से इंतजार कर रहे थे, क्योंकि जून 2017 में पाकिस्तान ने भारतीय टीम को फाइनल में हराया था और उनके साथ बदसलूकी भी की थी।
आपको बता दें कि पाकिस्तानी टीम ने 2017 का चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब भारत को हराकर जीता था। इस जीत के बाद पाकिस्तानी दर्शकों ने ओवल में जमकर उत्पात मचाया था।
पाकिस्तानी फैन्स भारतीय टीम के कप्तान कोहली को चिढ़ा रहे थे। यहीं नहीं उन्होंने धोनी, युवराज, भूवि, बुमराह और शमी से पूछा था कि बाप कौन है? जिसके बाद यह सुनकर मोहम्मद भड़क गए थे और पाकिस्तानी फैन्स की तरफ उन्हें मारने के लिए आगे भी बढ़ गए थे। लेकिन पीछे आ रहे धोनी ने शमी को समझाया और उन्हें शांत कर ऊपर ले गए।
इसके बाद विराट कोहली के आगे आने पर पाकिस्तानी फैन्स ने उनसे कहा कि क्या हुआ, टूट गई अकड़? तो वहीं भारतीय टीम गेंदबाज शमी की ओर देखते हुए पाकिस्तानी फैन्स ने कहा कि पता लग गया बाप कौन है?
लेकिन, आपको बता दें कि मौजूदा समय में पाकिस्तान कि हालात एशिया कप 2818 में देखें तो वह भारतीय टीम के खिलाफ बुरी तरह संघर्ष करती नजर आ रही है। भारतीय टीम ने इस एशिया कप में तक 2 बार बुरी तरह हराया है। पाकिस्तान को एशिया कप के फाइनल में जगह बनाने के लिए बांग्लादेश से किसी भी हाल में जीतना होगा। यह पाकिस्तान के लिए आसान नहीं होगा।
भारतीय गेंदबाजों ने एशिया कप में शानदार प्रदर्शन किया है। इसके साथ भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और शिखर धवन ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच को एकतरफा बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। 23 तारीख को पाकिस्तान की इस हार के बाद भारतीय फैंस को पाकिस्तान से बदला लेने का मौका मिल गया है। भारतीय फैंस द्वारा पाकिस्तान का सोशल मीडिया पर जमकर मजाक उड़ाया गया।
0 comments:
Post a Comment