Sponsor

आखिर आज रोहित ने अफ़ग़ानिस्तान के खिलाफ कप्तानी धोनी को क्यों दे दी, वजह बहुत ही गहरी है

आज एशिया कप के सुपर-4 में भारत और अफगानिस्तान के बीच दुबई में मुकाबला खेला जा रहा है। भारतीय टीम एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान को हराकर पहले ही पहुंच गई है। आज के मैच में अफ़ग़ानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है।


लेकिन आज भारतीय टीम में रोहित शर्मा ने 5 बड़े बदलाव करके युवाओं को मौका दिया है। यहां तक कि रोहित ने खुद को भी इस मैच से बाहर कर लिया है और कप्तानी धोनी को दे दी है। आइए आपको इसके पीछे की गहरी वजह बताते हैं।


दरअसल भारतीय टीम एशिया कप के फाइनल में पहले ही पहुंच गई है। इसलिए कप्तान रोहित शर्मा ने अपने मुख्य खिलाड़ियों को आराम देकर युवा खिलाडियों को मौका दिया है। इससे उनकी काबिलियत को भी परखा जाएगा। रोहित शर्मा ने यह फैसला बहुत ही बढ़िया लिया है।


रोहित शर्मा ने खुद को इस मैच से बाहर रखते हुए, धवन, चहल, भूवी और बुमराह को आराम दिया है। इनकी जगह पर केएल राहुल, मनीष पांडे, दीपक चहर, सिद्धार्थ कौल और खलील अहमद को आज के मैच में मौका दिया गया है। आपको बता दें कि रोहित ने कप्तानी धोनी को दी है, जिससे वे भारतीय टीम को अच्छे से कप्तानी कर सकें।

रोहित ने इस मैच में 5 बड़े बदलाव करके क्या फाइनल के लिए सही फैसला किया है। आपको क्या लगता है, आप अपने विचार हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

Share on Google Plus

About Unknown

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment