फिलहाल भारतीय टीम एशिया कप में व्यस्त है। एशिया कप के बाद भारतीय टीम वेस्ट इंडीज के खिलाफ सीरीज खेलेगी। भारतीय टीम वेस्ट इंडीज के खिलाफ दो टेस्ट, पांच वनडे और तीन टी-20 मैच खेलेगी।
बीसीसीआई के चयनसमिति ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ होने वाले दो दिवसीय अभ्यास मैच के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया है। यह अभ्यास मैच 29 सितंबर से खेला जाएगा। जिसके लिए भारत के 13 सदस्यीय खिलाड़ियों का चयन किया गया है। जिसकी कप्तानी कोहली, रोहित नहीं बल्कि करुण नायर को सौंपी गई है।
आपको बता दें कि यह सीरीज भारत में खेली जाएगी। पहले दो टेस्ट मैच खेले जाएंगे। इसके बाद पांच एक दिवसीय मैच खेले जाएंगे। इसके बाद दोनों देशों के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। पहला टेस्ट मैच 4 से 8 अक्टूबर तक सौराष्ट्र में खेला जाएगा। वनडे सीरीज 21 अक्टूबर से खेला जाएगा। टी-20 मैच 4 नवंबर से खेला जाएगा।
वेस्टइंडीज के खिलाफ दो दिवसीय अभ्यास मैच के लिए भारतीय टीम:
मयंक अग्रवाल, पृथ्वी शॉ, हनुमा विहारी, करुण नायर (कप्तान), श्रेयस अय्यर, अंकित बावने, ईशान किशन (विकेटकीपर), जलज सक्सेना, सौरभ कुमार, बेसिल थम्पी, आवेश खान, के विग्नेश, इशान पोरेल।
0 comments:
Post a Comment