आप सभी इस बात से अवगत ही होगें कि इन दिनो एशिया कप में हो रहे मुकाबलों के दौरान कई तरह की प्रतिक्रियायें सोशल मीडिया पर सुनने या देखने को मिल ही जाती है। इन्हीं प्रतिक्रियाओं में इन दिनो भारत और पाकिस्तान के मुकाबले को लेकर सानिया मिर्जा ने ऐसा बड़ा फैसला ले लिया है जो लोगों को हैरान कर देगा। उनका ये बयान सुन कर आप सभी को जरूर दुख होगा।
इन दिनों भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा सोशल मीडिया पर चर्चा विषय बनी हुई है, हालांकि ये कोई नई बात नही है, सानिया मिर्जा इससे पहले भी कई बार इस चर्चा का विषय बन चुकी है।
हाल ही में हो रहे भारत और पाकिस्तान के मुकाबले के पहले ही भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्ज़ा ने ट्वीट करके जो कहा है उसे पढ़कर सानिया के फैंस जरूर दुखी हो जाएंगे। अक्सर देखा जाता रहा है कि जब भी भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेला जाता है तो एक आकर्षण का केंद्र बन जाता है। इस समय होने वाले मुकाबले से पहले पाकिस्तान के खिलाड़ी शोएब मालिक की पत्नी सानिया मिर्जा ने अपने विचारों को ट्विटर के द्वारा अपने फैंस के साथ शेयर किया।
सानिया मिर्जा ने अपने ट्विट में कहा: भारत और पाकिस्तान के मैच को अब 24 घंटे से भी कम समय बचा है। अब समय आ गया है कि मैं कुछ दिनों के लिए सोशल मीडिया से बाहर ही रहूं, क्योंकि कुछ लोगों के भद्दे कमेंट की वजह से अच्छे से अच्छा इंसान भी बीमार हो जाता है।
उन्होंने यह बात इसलिए कहा क्योंकि पिछले महीने 15 अगस्त को उन्होंने ट्विटर पर स्वतंत्रता दिवस की शुभ कामनाये दी थी। जिसके पश्चात उन्हें कई सारी आलोचनाये झेलनी पड़ी थी, यही वजह है कि उन्होंने सोशल मीडिया से दूर रहने की बात कही थी।
0 comments:
Post a Comment